लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार ने सिद्धारमैया को 'बिचौलिया' कहा, बोले - 'वह पहले जेडीएस के साथ सौदे कर रहे थे और अब...'

By शिवेंद्र राय | Updated: February 15, 2023 14:01 IST

कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने एक रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को "बिचौलिया" कहकर उन पर निशाना साधा। हालांकि सिद्धारमैया ने भाजपा नेता के बयान पर सार्वजजनिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन विधान सभा में कटील पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राज्य में विकास से ज्यादा 'लव जिहाद' को प्राथमिकता देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने सिद्धारमैया को बिचौलिया कहासिद्धारमैया की सारी कहानियां अपहरण की हैं - नलिन कुमार कटील कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में लौटती है, तो राज्य कांग्रेस का एटीएम बन जाएगा- कटील

नई दिल्ली: कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने कोप्पल जिले में 'विजय संकल्प यात्रा' में अपने भाषण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को "बिचौलिया" कहकर उन पर निशाना साधा।  नलिन कुमार कटील ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बारे में कहा कि वह पहले जेडीएस के साथ सौदे कर रहे थे और अब उन्हें कांग्रेस का आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीएम चेहरा बनना है।  कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में लौटती है, तो राज्य कांग्रेस का एटीएम बन जाएगा।

दरअसल कुछ दिन पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने नलिन कुमार कटील को जोकर कहा था। इसी बयान से भड़के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "वह मुझे जोकर कहते हैं, मैं उन्हें बिचौलिया कहता हूं। इस देश में कोई जोकर बन जाए तो ठीक है लेकिन विलेन बन जाए तो मुश्किल है, जिसे चाहे उठा ले जाएगा। उनकी सारी कहानियां अपहरण की हैं। उन्होंने दलाली की और कांग्रेस में रहे, उन्होंने दलाली की और जेडीएस में रहे और एक बार फिर दलाली की और मुख्यमंत्री बने। अगर कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में आती है तो राज्य कांग्रेस का एटीएम बन जाएगा।"

हालांकि  सिद्धारमैया ने भाजपा नेता के बयान पर सार्वजजनिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन विधान सभा में कटील पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राज्य में विकास से ज्यादा 'लव जिहाद' को प्राथमिकता देते हैं। सिद्धरमैया ने कहा, "भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने मैंगलोर में विकास के बारे में नहीं बल्कि लव जिहाद के बारे में बात की। उन्होंने हिजाब और लव जिहाद पर बोलने की बात कही है।  आमतौर पर नलिन कुमार के बयानों का जवाब नहीं देता लेकिन वह राज्य की सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष हैं। वह राष्ट्रपति नहीं हैं।"

बता दें कि बाते 3 जनवरी को  मैंगलोर में 'बूथ विजय अभियान' के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नलिन कुमार कटील ने कहा था, "सड़क और सीवेज जैसे छोटे मुद्दों पर चर्चा न करें। यदि आप अपने बच्चों के भविष्य के बारे में चिंतित हैं, और यदि आप 'लव जिहाद' को रोकना चाहते हैं तो हमें बीजेपी की जरूरत है।"

टॅग्स :कर्नाटकKarnataka Assemblyसिद्धारमैयाकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर