लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों के खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक मामले, करोड़पतियों की भी भरमार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 18, 2018 04:27 IST

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में कर्नाटक के नवनिर्वाचित विधायकों के बारे में कई रोचक तथ्य प्रस्तुत किए हैं।

Open in App

बेंगलुरु, 18 मईः कर्नाटक में नवनिर्वाचित विधायकों में ना तो अपराधिक मुकदमों की कमी है और ना करोड़पतियों की। इन दोनों पैमाने पर भारतीय जनता पार्टी का कोई सानी नहीं है। कर्नाटक में हाल ही में संपन्न हुये विधानसभा चुनाव में नव निर्वाचित कई विधायकों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें सबसे अधिक भाजपा के 42 और इसके बाद कांग्रेस के 23 विधायक शामिल हैं। साथ ही राज्य में हुये पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार उनकी संपत्ति में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) और कर्नाटक इलेक्शन वॉच द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक 221 विधायकों पर किये गये विश्लेषण में 77 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 54 के खिलाफ हत्या , धोखाधड़ी , फर्जी और अपहरण के प्रयास से जुड़े गंभीर आपराधिक मामले दर्ज किये गये हैं। 

एडीआर और कर्नाटक इलेक्शन वॉच ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि चार विधायकों ने स्वीकार किया कि उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के जहां 42 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है , वहीं कांग्रेस के 23 विधायकों और जद ( एस ) के 11 विधायकों के खिलाफ मामले दर्ज है।

धन दौलत में इजाफे के मामले में भी 221 नवनिर्वाचित विधायकों में से 215 विधायक करोड़पति हैं । पिछले विधानसभा चुनाव में इनकी संख्या 203 थी। सबसे ज्यादा धनी विधायक भाजपा में हैं जिसके 101 विधायकों ने घोषित किया है कि वे करोड़पति हैं। कांग्रेस में ऐसे करोड़पति विधायकों की संख्या 77 और जनता दल एस में 35 है।

कर्नाटक विधानसभा के लिए 15 मई को नतीजे घोषित किए गए थे। 222 सीटों में से बीजेपी ने 104 सीटें जीती थी और सबसे बड़ी पार्टी के ऊपर में सामने आई थी। कांग्रेस ने 78 सीटें और जेडीएस ने 37 सीटें जीती थी।

PTI Bhasha Inputs

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक ADR रिपोर्ट: 32 मंत्रियों में से 24 पर आपराधिक मामले हैं, 31 हैं करोड़पति

भारतगुजरात के 16 फीसदी नए विधायकों पर गंभीर मामले, 151 हैं करोड़पति: रिपोर्ट

भारतADR Report: यूपी के कम से कम 22 मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज, 39 करोड़पति, 9 मंत्रियों ने 12वीं तक पढ़ाई की

भारतदिल्ली चुनावः आपराधिक छवि के उम्मीदवारों में टॉप पर AAP, एडीआर की रिपोर्ट में सभी उम्मीदवारों का विश्लेषण

राजनीतिkarnataka Bypoll Result:हुनासुरु सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार एच पी मंजुनाथ जीते, BJP प्रत्याशी को 39,727 वोटों से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो