लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: भ्रष्टाचार के आरोप में बीजेपी ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को बर्खास्त करने की मांग की

By अनुभा जैन | Updated: August 11, 2023 19:01 IST

बेंगलुरू के भाजपा कार्यालय में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर विपक्षी पार्टी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से सवाल किया कि शिवकुमार को अभी भी कैबिनेट में क्यों बरकरार रखा गया है

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की चेतावनी- अगर डीके शिवकुमार को मंत्रिमंडल से नहीं हटाया गया तो पार्टी राज्य भर में इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेगीवहीं डीके शिवकुमार ने आरोप के जवाब में कहा- अगर यह साबित हो गया तो मैं आज राजनीति से संन्यास ले लूंगावहीं इस आरोप पर सिद्धारमैया ने कहा कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे

बेंगलुरु: भाजपा ने मांग की है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बेंगलुरु शहरी विकास मंत्री और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को तुरंत बर्खास्त करें, जिन पर ठेकेदारों से कमीशन मांगने का आरोप है। पूर्व मंत्री डॉ. सीएन अश्वथ नारायण, के. गोपालया और विधायक एसआर विश्वनाथ और अन्य लोगों ने आज पार्टी कार्यालय में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से सवाल किया कि शिवकुमार को अभी भी कैबिनेट में क्यों बरकरार रखा गया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें मंत्रिमंडल से नहीं हटाया गया तो वे राज्य भर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर लड़ाई लड़ेंगे। डीके शिवकुमार और चेलुवरैया स्वामी के खिलाफ लोकायुक्त जांच होनी चाहिए। इस आरोप पर सिद्धारमैया ने कहा कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे।

इधर, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, ''साबित करें कि ठेकेदार से 10-15 फीसदी कमीशन किसने मांगा। अगर यह साबित हो गया कि मुझे यह मिल गया है तो मैं आज राजनीति से संन्यास ले लूंगा।' डीकेएस ने चुनौती दी कि क्या बसवराज बोम्मई और आर. अशोक जो अन्यथा आरोप लगा रहे हैं, सेवानिवृत्त होंगे।

टॅग्स :DK Shivakumarकर्नाटकKarnatakaBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?