लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections: कांग्रेस के पूर्व विधायक हलप्पा और नेत्र रोग विशेषज्ञ गौड़ा बीजेपी में शामिल, यहां से लड़ सकते है चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2023 17:54 IST

Karnataka Assembly Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देगौड़ा वोक्कालिगा संघ के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।हलप्पा हदगली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।मतदान 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

Karnataka Assembly Elections:कांग्रेस के पूर्व विधायक नंदीहल्ली हलप्पा और प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अप्पाजी गौड़ा मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। गौड़ा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार के खिलाफ कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए टिकट के आकांक्षी हैं।

 

भाजपा में हलप्पा के प्रवेश का स्वागत करते हुए राज्य इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कहा कि उनके आगमन के साथ पार्टी को नवगठित विजयनगर जिले में मजबूत समर्थन मिला है। गौड़ा के बारे में कतील ने कहा कि पार्टी को पुराने मैसूरु क्षेत्र में अत्यधिक लाभ होगा। गौड़ा वोक्कालिगा संघ के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, हलप्पा ने अपना राजनीतिक करियर कांग्रेस से शुरू किया था और विजयनगर जिले के हदगली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पी. टी. परमेश्वर नाइक निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। हलप्पा हदगली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।

सत्तारूढ़ दल में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गौड़ा ने कहा कि अब समय बदल गया है और उनमें शिवकुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने का आत्मविश्वास है। गौड़ा ने कहा, “एक समय कांग्रेस पूरे देश में थी, जो अब बदल गई है।

हम मतदाताओं के सामने भाजपा के कार्यों और उपलब्धियों को पेश करेंगे। वे फैसला करेंगे।” उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के पीछे का विचार “कनकपुरा के लोगों को मुख्यधारा में लाना” था। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कर्नाटकBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव