लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मचा घमासान, बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या बोले- "मैं बजरंगी हूँ, मुझे बैन करो"

By अंजली चौहान | Updated: May 2, 2023 16:50 IST

कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल की पीएफआई से तुलना की है। इस बयान के बाद से बीजेपी लगातार कांग्रेस को घेरने में जुटी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के घोषणा पत्र पर तेजस्वी सूर्या ने कसा तंज तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस को चुनौती दी है कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजंरग दल को बैन करने पर बयान दिया है

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियाँ जनता को लुभाने में जुटी हुई है। इस बीच मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया।

इस घोषणा पत्र के सामने आते ही इस पर राजनीति तेज हो गई। बीजेपी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए इस पर आपत्ति जताई है। इस बीज दक्षिण बेंगलुरु के बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रे के घोषणा पत्र में कई वादों को पूरा करने के दावों को चुनौती दी है।

तेजस्वी सूर्या ने कहा, "मैं बजरंगी हूँ, मैं कन्नडिगा हूँ और ये हनुमान की भूमि है। मैं कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वह मुझ पर प्रतिबंध लगाए।"

कांग्रेस के घोषणा पत्र से एक ओर जहां कर्नाटक राजनीति में हलचल तेज हो गई है वह प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

प्रधानमंत्री ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब हनुमान की पूजा करने वालों को बंद करने की कोशिश कर रही है जैसा कि उन्होंने पहले भगवान राम को बंद कर दिया था। 

बता दें कि कांग्रेस की ओर से जारी किए गए संकल्प पत्र में कहा गया है कि नफरती संगठनों पर कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की तुलना संघ से जुड़े विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल से करते हुए कहा कि वह ऐसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाएगी जो दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा देते हैं। 

कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है, "हम मानते हैं कि कानून और संविधान पवित्र हैं और बजरंग दल, पीएफआई जैसे व्यक्तियों और संगठनों द्वारा या बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक समुदायों के बीच दुश्मनी या नफरत को बढ़ावा देने वाले अन्य लोगों द्वारा इसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023Karnataka Assemblyकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप