लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: "यह चुनाव तय करेगा कि देश को लोकतंत्र चाहिए या तानाशाही", कांग्रेस के पृथ्वीराज चौहान ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 5, 2023 21:15 IST

कांग्रेस नेता पृथ्वराज चौहान ने सत्ताधारी भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम तय करेगा कि साल 2024 में होने वाले आम चुनाव में लोकतंत्र की जीत होगी या फिर तानाशाही की।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वराज चौहान ने किया सत्ताधारी भाजपा पर हमला सत्ताधारी भाजपा अपने झूठे वादे और गलत इरादे से लोगों को फिर से ठगने का प्रयास कर रही है'न खाऊंगा और न खाने दूंगा' की बात करने वाले पीएम मोदी भ्रष्टाचार पर खामोश हैं

मेंगलुरु: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वराज चौहान ने सत्ताधारी भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम तय करेगा कि साल 2024 में होने वाले आम चुनाव में लोकतंत्र की जीत होगी या फिर तानाशाही की।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव कई मायने में ऐतिहासिक रहेगा और इस चुनाव से देश को नई दिशा मिल सकती है। पूर्व सीएम अशोक चौहान ने शुक्रवार को मल्लिकाट्टा में आयोजित पार्टी की प्रेस वार्ता में कहा, “अब हम कर्नाटक चुनाव के अंतिम चरण में प्रवेश कर रहे हैं, 10 मई को नई सरकार के लिए वोटिंग होगा और इसलिए मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि इस चुनाव का प्रभाव न केवल कर्नाटक बल्कि पूरे देश पर पड़ेगा। इस चुनाव का सीधा असर 2024 के लोकसभा चुनाव पर होगा, जिसमें देश की जनता तय करेगी कि जीत तानाशाही को मिलेगी या फिर देश में एक बार फिर लोकतंत्र की बहाली होगी।"

उन्होंने कहा, "कर्नाटक के चुनावी सर्वेक्षण बता रहे हैं कि यह चुनाव ऐतिहासिक होगा। सबके सामने है कि कांग्रेस स्पष्ट जनादेश के साथ चुनाव जीत रही है। लेकिन इसे साथ स्वाभाविक है कि सत्ताधारी भाजपा अपने झूठे वादे और इरादे से लोगों को फिर से ठगने का प्रयास करेगी लेकिन कर्नाटक के लोग पूरी तरह से सावधान हैं।"

पत्रकारों से बात करते हुए पृथ्वीराज चौहान ने कहा, "देश अभी भी नरेंद्र मोदी के 2014 के उस चुनावी वादे को भूला नहीं है कि जब उन्होंने कहा था, 'न खाऊंगा और न खाने दूंगा', अब राहुल गांधी उसकी बात ही नहीं करते हैं। अब तो वो चुनावी सभा में कहते हैं कि मैं इस मुद्दे को नहीं उठाऊंगा क्योंकि अब ये मुद्दा तो राहुल गांधी संसद में उठा रहे हैं। राहुल गांधी के सवाल से पूरी मोदी सरकार हिल चुकी है।"

कांग्रेस नेता चौहान ने राहुल गांधी के संसद से अयोग्यता के मुद्दे को उठाते हुए कहा, "लोकतंत्र के इतिहास में इससे पहले कभी भी किसी व्यक्ति को मानहानि के आरोप में दो साल के दोषी ठहराया गया है, क्या किसी को दो साल की जेल की सजा हुई है। राहुल गांधी को संसद से इसलिए निकाला गया क्योंकि उन्होंने संसद में पूछा था कि मोदी और गौतम अडानी के बीच क्या संबंध है? राहुल गांधी ने संसद में मोदी के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कर दिया लेकिन उसके बाद भी वो कर्नाटक में वोट मांग रहे हैं।"

पृथ्वीराज चौहान ने कहा, "कांग्रेस ने 2018 में कर्नाटक की भलाई के लिए जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाई। वो सरकार एक साल चली भी। लेकिन कुख्यात ऑपरेशन कमल के जरिये भाजपा नेताओं ने खरीद फरोख्त की और कांग्रेस विधायकों को तोड़कर सरकार बना ली।  उसके बाद भाजपा ने भ्रष्ट शासन किया। येदियुरप्पा और बोम्मई के जरिये 40 फीसदी कमीशन की सरकार चलाई। मैं दावे से कहता हूं कि कर्नाटक की आजादी के बाद से अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार भाजपा की है। कर्नाटक के लोग भी इनके भ्रष्टाचार को समझ चुके हैं।"

उन्होंने आगे आगे कहा, "चुनाव से कुछ दिनों पहले उनके एक विधायक का बेटा 60 लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया और जब उसके घर पर छापा पड़ा तो उन्हें 8 करोड़ रुपये मिले। कहां गई भाजपा की ईडी, कहां गई सीबीआई। भाजपा की सरकार ने क्या कदम उठाया? सबको पता है। येदियुर्पपा को हटाकर मोजी जी ने एक बाहरी व्यक्ति बोम्मई को सीएम क्यों नियुक्त किया क्योंकि वो उनके लिए यहां से काला धन इकट्ठा कर सके और उसी काले पैसों से उन्होंने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में सरकारों को गिराया।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023पृथ्वीराज चव्हाणनरेंद्र मोदीबीएस येदियुरप्पाBasavaraj Bommaiकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?