लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "कर्नाटक के लोग राहुल गांधी से सावधान रहें, कांग्रेस-जेडीएस एक-दूसरे का बी टीम है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 27, 2023 12:39 IST

कर्नाटक चुनाव प्रचार के लिए बेलगावी के गोकक विधानसभा क्षेत्र पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी दल कांग्रेस-जेडीएस को एक-दूसरे की बी टीम बताते हुए भाजपा के डबल इंजन सरकार की सफलताएं गिनाईं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के स्टार प्रचारक शिवराज सिंह चौहान ने बेलगावी में किया चुनाव प्रचार, मांगा भाजपा के पक्ष में वोटशिवराज सिंह ने कांग्रेस-जेडीएस को बताया एक-दूसरे की बी टीम, डबल इंजन सरकार की तारीफ कीसीएम शिवराज ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया और कहा कि जनता उनके झूठ से सतर्क रहे

बेंगलुरु: कर्नाटक चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेलगावी के गोकक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार रमेश जरकिहोली के पक्ष में चुनावी प्रचार किया और विपक्षी दल कांग्रेस-जेडीएस को एक-दूसरे की बी टीम बताते हुए भाजपा के डबल इंजन सरकार की सफलताएं गिनाईं। इस मौके पर सीएम शिवराज ने सीधे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया और कहा कि कर्नाटक की जनता उनके झूठ से सतर्क रहे।

शिवराज सिंह चौहान ने गोकक में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "कर्नाटक के लोग राहुल गांधी के वादों से सावधान रहें। यहां से पहले वो मध्य प्रदेश में भी कर्जमाफी का वादा कर चुके हैं। लेकिन कमलनाथ मुख्यमंत्री बने फिर भी कुछ नहीं हुआ। राहुल गांधी जो कहते हैं, वो करते नहीं है और यही उनका रिकॉर्ड है।" उन्होंने कहा कि लोगों से वोट पाने के लिए राहुल गांधी या उनका पार्टी कांग्रेस कुछ भी कर सकती है। यहां तक ​​कि आसमान से तारे तोड़ने की बात भी कर सकते हैं। कांग्रेस के लिए चुनाव जीतने का मकसद केवल "पैसे कमाना" है।

सीएम चौहान ने कहा कि कर्नाटक में जितना भी विकास कार्य हुआ है, वो केवल भाजपा सरकार में हुआ है न कि कांग्रेस के काल में। कांग्रेस के समय में तो केवल भ्रष्टाचार हुआ, अपराध पनपा और कमीशनखोरी के जरिये लोगों की जेब डाका  डाला गया। उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा, "मैं यहां मौजूद लोगों से अपील करता हूं कि विपक्षी दल कांग्रेस केवल झूठे वादे करती है और आप लोगों को उनके झांसे में नहीं आना है। भाजपा है तो विकास है कांग्रेस है तो पिछड़ापन है। इस बात को हमेशा ध्यार रखियेगा।"

कांग्रेस और जेडीएस को एक-दूसरे का बी टीम बताते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। दोनों ही वंशवाद की राजनीति करते हैं और भाजपा को हारने के लिए साजिश रचते हैं। दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। किसी एक को वोट दिया तो दूसरा मजबूत होता है।"

वहीं प्रदेश के बोम्मई सरकार की तारीफ करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "कर्नाटक में भाजपा की सरकार ने लोगों की तरक्की के लिए नये-नये काम किये हैं। केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा सरकार होने का फायदा प्रदेश की जनता को मिला है। डबल इंजन की सरकार राज्य के लोगों को ताकत देती है क्योंकि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो विकास कार्य कर सकती है। कर्नाटक की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करके देश को और कर्नाटक को विकास के मजबूत रास्ते पर ले जाए।"

सीएम शिवराज चौहान भाजपा के छह बार के विधायक रमेश जारकीहोली को जीताने के लिए उनके निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचे थे। रमेश जारकीहोली न केवल अपने विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे बेलगावी में एक प्रभावशाली राजनीतिक नेता हैं। वह उन 17 विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने 2019 में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे।

जहां तक उनके निर्वाचन क्षेत्र गोकक की बात है तो यहां पर कुल 2,38,221 मतदाता हैं, जिनमें 1,16,816 पुरुष और 1,20,085 महिला मतदाता हैं। इसमें सबसे ज्यादा 75,000 लिंगायत मतदाता हैं। वहीं  एससी-एसटी 45,000, मुस्लिम 35000, कुरुबा 25000 और उप्पार समाज के 14,000 वोटर शामिल हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023शिवराज सिंह चौहानBJPराहुल गांधीजनता दल (सेक्युलर)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप