लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी राजनंदिनी हुई बीजेपी में शामिल, पिता थिम्मप्पा बोले- "यह दुर्भाग्यपूर्ण है..."

By अंजली चौहान | Updated: April 12, 2023 17:35 IST

कर्नाटक विधानसभा के पूर्व स्पीकर ने अपनी बेटी राजनंदिनी के बीजेपी में शामिल होने पर इसे बड़ी साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे कोई वजह जरूर है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका पूर्व स्पीकर कगोडु थिम्मप्पा की बेटी डॉक्टर राजनंदिनी बीजेपी में हुईं शामिलपिता थिम्मप्पा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभी चुनाव से पहले कर्नाटककांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्पीकर कगोडु थिम्मप्पा की बेटी डॉक्टर राजनंदिनी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है।

थिम्मप्पा की बेटी द्वारा बीजेपी का दामन थामने पर खुद उनके पिता ने प्रतिक्रिया देते हुए दुख जताया है। उन्होंने कहा, "मैंने अभी यह खबर सुनी है, कभी उम्मीद नहीं की थी कि वह ऐसा करेगी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।" 

कर्नाटक विधानसभा के पूर्व स्पीकर ने अपनी बेटी राजनंदिनी के बीजेपी में शामिल होने पर इसे बड़ी साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे कोई वजह जरूर है।

यह बीजेपी के हरतालु हलप्पा की रणनीति हो सकती है। मैं उनसे बात करने की कोशिश करूंगा, हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा। थिम्मप्पा ने कहा कि मैं कांग्रेस के पक्ष में हूँ और कांग्रेस के लिए काम करूंगा। 

कांग्रेस ने बाहरी उम्मीदवार चुना

गौरतलब है कि आज डॉक्टर राजनंदिनी ने मई महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई हैं और पार्टी से निकलने का फैसला कर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 'बाहरी' उम्मीदवार को टिकट दिया है। 

बीजेपी में शामिल होने के बाद राजनंदिनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे सार्वजनिक क्षेत्र में काम करना है इसलिए अगर मुझे कहीं मौका नहीं मिलता को मुझे कहीं और काम करना होगा। मुझे लोगों के साथ रहना होगा।" 

इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने बीजेपी का हाथ थाम लिया था। बेटे के फैसले से एके एंटनी ने कहा कि कि वह इस फैसले से आहत हैं और उनका फैसला बहुत गलत है। 

वहीं, अनिल एंटनी ने बीजेपी में शामिल होने के पीछे वजह बताते हुए कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से बहुत अधिक प्रभावित हैं। 

मालूम हो कि भाजपा ने मंगलवार को 189 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की और पिछले चुनावों की तरह 52 नए चेहरों को मैदान में उतारा है, जिनमें वे भी शामिल हैं जो दूसरी पार्टियों से आकर बीजेपी में शामिल हुए हैं। 

बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे आएंगे।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कर्नाटकBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो