लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: नीट की परीक्षा सात मई को, भाजपा ने पीएम मोदी के दो दिवसीय रोड शो में किया बदलाव, देखें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2023 15:36 IST

Karnataka Assembly Elections 2023: छह मई को दक्षिणी बेंगलुरु के सोमेश्वर भवन आरबीआई ग्राउंड से मल्लेश्वरम के सांके टैंक के बीच 26 किमी लंबा रोड़ शो का आयोजन किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगा।रविवार को सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक 10 किलोमीटर छोटा रोड़ शो होगा।भाजपा ने पहले बताया था कि मोदी शनिवार को यहां 36.6 किलोमीटर का रोड शो करेंगे।

Karnataka Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिवसीय रोड शो के कार्यक्रम में शुक्रवार को फिर से बदलाव किया। नए कार्यक्रम के मुताबिक छह मई को प्रधानमंत्री का रोड शो व्यापक स्तर का होगा जबकि सात मई को इसका आयोजन छोटे स्तर का रहेगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। नीट की परीक्षा सात मई (रविवार) को निर्धारित है। करंदलाजे ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो छह और सात मई को होगा और इसकी तैयारी चल रही है। हमने इस संबंध में मीडिया के माध्यम से लोगों को जानकारी दी थी।

हालांकि, आप (मीडिया) लोगों ने हमें बताया कि 26 किलोमीटर लंबे रोड़ शो के कारण सात मई दोपहर दो बजे तक होने वाले नीट परीक्षा में छात्रों को असुविधा हो सकती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस बात को प्रधानमंत्री के ध्यान में लाया। उन्होंने हमें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि परीक्षा केंद्र पर जा रहे छात्र को किसी भी कीमत पर कोई असुविधा न हो।

इसलिए प्रधानमंत्री ने राज्य भाजपा को कार्यक्रम में कुछ बदलाव करने का निर्देश दिया।’’ उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री की इच्छा के अनुसार कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इससे पहले छह मई को 10 किलोमीटर का रोड शो और सात मई को 26 किलोमीटर का रोड़ शो कार्यक्रम निर्धारित किया गया था।

अब इसमें परिवर्तन किया गया है। अब छह मई को दक्षिणी बेंगलुरु के सोमेश्वर भवन आरबीआई ग्राउंड से मल्लेश्वरम के सांके टैंक के बीच 26 किमी लंबा रोड़ शो का आयोजन किया जाएगा। यह सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगा। वहीं, रविवार को सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक 10 किलोमीटर छोटा रोड़ शो होगा।’’

भाजपा ने पहले बताया था कि मोदी शनिवार को यहां 36.6 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। इसके तहत वह सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक 10.1 किलोमीटर और शाम चार बजे से रात 10 बजे तक 26.5 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले थे। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीBJPकर्नाटककांग्रेसनीट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब