लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: 'नाटू नाटू' की तर्ज पर 'मोदी मोदी', चुनावी गीत के जरिये भाजपा का प्रचार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 12, 2023 18:00 IST

कर्नाटक चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोटरों को लुभाने के लिए फिल्म 'आरआरआर' के ऑस्कर जीतने वाले गीत 'नाटू नाटू' की तर्ज पर 'मोदी मोदी' को पेश किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक विधानसभा चुनाव में 'नाटू नाटू' के तर्ज पर मची 'मोदी मोदी' की धूम भाजपा को उम्मीद है कि 'मोदी मोदी' गीत से एक बार फिर मतदाता उनकी ओर झुकेंगेगीत 'मोदी मोदी' में नौजवान और महिलाएं 'नाटू नाटू' गीत तरह फिल्मी स्टेप्स कर रहे हैं

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सत्ता वापसी की उम्मीद लगाये भारतीय जनता पार्टी तमाम आंतरिक कलह और विपक्षी दल कांग्रेस-जेडीएस के आरोपों को झेलते हुए वोटरों को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। भाजपा के पक्ष में प्रचार के लिए मतदाताओं के बीच बोम्मई सरकार के समय में हुई तरक्की और केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग को साझा रूप से डबल इंजन के तौर पर पेश करती हुई फिल्म 'आरआरआर' के ऑस्कर जीतने वाले गीत 'नाटू नाटू' की तर्ज पर 'मोदी मोदी' को पेश किया गया है।

कर्नाटक दक्षिण भारत का एकमात्र राज्य है, जहां भाजपा के पैर काफी मजबूती से जमे हुए हैं और भाजपा दक्षिण के अपने इस गढ़ पर फिर से भगवा लहराने के लिए दिन रात जुगत लगा रही है। दरअसल कर्नाटक में भाजपा एक तरफ तो अपने नेताओं की बगावत झेल रही है वहीं उसे बोम्मई शासन के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर का भी भय सता रहा है। इस कारण भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बेहद गंभीरता से कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़े फैसलों को लेकर रहा है।

इस बीच फिल्म 'आरआरआर' के गीत 'नाटू नाटू' की तर्ज पर पेश हुए 'मोदी मोदी'गीत से उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा एक बार फिर मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हो सकती है। हालांकि कर्नाटक भाजपा के सोशल प्लेटफॉर्म पर अभी तक आधिकारिक तौर पर गीत 'मोदी-मोदी' को पेश नहीं किया गया है लेकिन बावजूद इसके गीत जनता के बीच बेहद पसंद किया जा रहा है।

गीत 'मोदी मोदी' के वीडियो में नौजवानों और महिलाओं को नाटू नाटू गीत पर फिल्माये गये स्टेप्स को प्रदर्शित करते हुए दिखाया गया है। गीत में शिवमोग्गा हवाई अड्डों, के साथ-साथ हाल ही में उद्घाटित हुए मैसूरु एक्सप्रेसवे और मेट्रो लाइन का जिक्र है और साथ ही गीत में भाजपा सरकार द्वारा कर्नाटक में शुरू की गई अन्य तमाम योजनाओं के बारे में बताया गया है।

मालूम हो कि कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होना है और 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। बीते मंगलवार को भाजपा ने 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। जिसमें करीब 52 नए चेहरे शामिल किये गये हैं। जातिगत समीकरण से देखें तो इसमें ओबीसी के 32, अनुसूचित जाति के 30, अनुसूचित जनजाति के 16 और साथ ही 8 महिलाओं को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीBJPकर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो