लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: जेडीएस को कर्नाटक चुनाव में समर्थन करेगी केसीआर की बीआरएस, कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला, जानें क्या है समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2023 14:14 IST

Karnataka Assembly Elections 2023: बीआरएस ने जद(एस) को ‘मित्र पार्टी’ बताया है। पहले बीआरएस का नाम टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) था।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल दिसंबर में इस दल ने अपना नाम बदल लिया था।मुख्यमंत्री राव, केसीआर के नाम से लोकप्रिय हैं।विरोधी मतों का बंटवारा हो सकता है और भाजपा को इसका फायदा हो सकता है।

Karnataka Assembly Elections 2023: तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जनता दल (सेक्युलर) को समर्थन देने की घोषणा करते हुए आगामी 10 मई को होने वाले चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।

बीआरएस ने जद(एस) को ‘मित्र पार्टी’ बताया है। पहले बीआरएस का नाम टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) था। राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करने के मकसद से पिछले साल दिसंबर में इस दल ने अपना नाम बदल लिया था। पार्टी का विचार था कि वह कर्नाटक में भी विधानसभा का चुनाव लड़े।

बीआरएस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि हालांकि उसने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया क्योंकि जद (एस) उसकी मित्र है और चुनाव में उम्मीदवार उतारने की योजना बनाने के लिए उसके पास पर्याप्त समय नहीं है।

सूत्रों ने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में पैर जमाने के लिए बीआरएस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की ओर इशारा करते हुए कहा कि पार्टी पर्याप्त तैयारी और योजना के बिना चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं है। बीआरएस सुप्रीमो और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अब तक महाराष्ट्र के नांदेड़ क्षेत्र में दो रैलियों को संबोधित किया है और 24 अप्रैल को छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) में उनका एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री राव, केसीआर के नाम से लोकप्रिय हैं।

सूत्रों ने कहा कि अगर जद (एस) से अनुरोध आता है तो केसीआर उसके उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने पर विचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में हालांकि कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सूत्रों ने कहा कि कर्नाटक में चुनाव ना लड़ने के फैसले के पीछे एक सोच यह भी है कि वहां उसके अभियान से भाजपा विरोधी मतों का बंटवारा हो सकता है और भाजपा को इसका फायदा हो सकता है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी इससे पहले हैदराबाद में टीआरएस का नाम बदलकर बीआरएस करने संबंधी कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPतेलंगाना राष्ट्र समितितेलंगानाके चंद्रशेखर रावजनता दल (सेकुलर)एचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?