लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: जगदीश शेट्टर का बीएस संतोष पर बड़ा आरोप, बोले- "भाजपा में उन्होंने लिंगायत नेताओं का करियर खत्म कर दिया"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 9, 2023 14:55 IST

कांग्रेस प्रत्याशी और भाजपा के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर ने आरोप लगाया कि बीएल संतोष ने बेहद चालाकी से उनके सहित सूबे के प्रभावशाली लिंगायत नेताओं का राजनीतिक करियर बर्बाद कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देजगदीश शेट्टर ने कहा कि कर्नाटक भाजपा की दुर्दशा बीएल संतोष के कारण तय हैबीएल संतोष ने उनके सहित सूबे के प्रमुख लिंगायत नेताओं का राजनीतिक करियर बर्बाद कर दियाकर्नाटक भाजपा में कोई सशक्त नेता नहीं है, जो अपने छवि पर चुनाव जीताने का दमखम रखता हो

बेंगलुरु: कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से कांग्रेस के टिकट पर भाजपा को चुनौती दे रहे जगदीश शेट्टर ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानी बीते सोमवार को एक बार फिर भाजपा के संगठन मंत्री बीएस संतोष पर बेहद तीखा हमला बोला। भाजपा के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर ने आरोप लगाया कि बीएल संतोष ने बेहद चालाकी से उनके सहित सूबे के प्रभावशाली लिंगायत समुदाय के नेताओं का राजनीतिक करियर बर्बाद कर दिया है।

कांग्रेस प्रत्याशी शेट्टर ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा को इसकी भरपूर कीमत चुकानी होगी। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज की तारीख में कर्नाटक भाजपा में कोई सशक्त नेता नहीं है, जो अपने छवि पर चुनाव जीताने का दमखम रखता हो। शेट्टर ने कहा, "एक तरफ तो भाजपा नेताओं का यह दावा है कि पार्टी हमेशा व्यक्ति से बड़ी है, लेकिन सच्चाई यही है कि कर्नाटक में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ रही हैं।"

हुबली-धारवाड़ सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश तेंगिंकाई को हारने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश शेट्टार ने कहा कि अगर भाजपा में हिम्मत है तो वह बिना मोदी के चेहरे के वोट मांगकर दिखाये।

शेट्टार ने पत्रकारों से कहा, "कभीं भी पार्टियां और व्यक्ति समान रूप से महत्वपूर्ण होते हैं। लेकिन भाजपा झूठा दंभ भरती है कि उनके यहां नेताओं से पार्टी बड़ी है। कर्नाटक भाजपा की दुर्दशा बीएल संतोष के कारण तय है क्योंकि उन्होंने भाजपा में राजनीतिक रूप से मजूबत लिंगायत नेताओं को खत्म करने की साजिश रची है।"

शेट्टर ने सवाल किया, "उन्होंने येदियुरप्पा को सीएम पद से क्यों हटाया? अगर येदियुरप्पा की उम्र मुख्यमंत्री पद के आड़े आ रही थी तो फिर  फिर उन्हें पार्टी ने कैसे चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल किया। जैसा कि मैंने पहले कहा इन सारी बातों के पीछे सिर्फ बीएल संतोष हैं। येदियुरप्पा ने भी अतीत में संतोष के खिलाफ खुलेआम अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023जगदीश शेट्टारबीएस येदियुरप्पाBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?