लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: कुमारस्वामी ने कहा, "पैसों की कमी से जेडीएस को लग सकता है 25 सीटों पर झटका"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 10, 2023 20:02 IST

एचडी कुमारस्वामी ने दावा किया कि वित्तीय बाधाओं के बावजूद चुनाव परिणाम आने पर उनकी पार्टी जेडीएस के विधायकों की संख्या कांग्रेस और भाजपा से ज्यादा होगी और वो इस बार किंगमेकर न होकर 'किंग' की भूमिका में होंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देएचडी कुमारस्वामी ने स्वीकार किया कि जेडीएस 25 विधानसभा क्षेत्रों में खतरे की स्थिति में हैउन्होंने कहा कि आर्थिक परेशानी के कारण वो अपने प्रत्याशियों को समुचित आर्थिक मदद नहीं दे सकेकुमारस्वामी ने कहा कि वित्तीय बाधाओं के बावजूद जेडीएस के विधायकों की संख्या कांग्रेस-भाजपा से ज्यादा होगी

बेंगलुरु: जनता दल (एस) विधायक दल के नेता और पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि इस बार के कर्नाटक चुनाव में पार्टी उन 25 विधानसभा क्षेत्रों में खतरे की स्थिति में हैं, जहां पार्टी को जीत की बड़ी उम्मीद थी।

पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने दावा किया कि वित्तीय बाधाओं के बावजूद चुनाव परिणाम आने पर उनकी पार्टी के विधायकों की संख्या कांग्रेस और भाजपा से ज्यादा होगी। इस कारण से इस बार वो किंगमेकर न होकर 'किंग' की भूमिका में होंगे और राज्य की कमान भी संभाल सकते हैं। 

वहीं किंग की भूमिका के दावे के उलट कुमारस्वामी ने उसी पत्रकार वार्ता में यह भी कहा, "मुझे इस बात का दुख है कि मैं अपने कई उम्मीदवारों का आर्थिक रूप से समर्थन करने में सक्षम नहीं हूं। मेरी उम्मीद थी कि जनता से मुझे धन के मामले में सहयोग मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कई निर्वाचन क्षेत्रों में डैसे चिक्काबल्लापुरा और डोड्डाबल्लापुरा की तरह पार्टी के उम्मीदवार ऐसे हैं, जो बहुत अच्छे थे, लेकिन मैं अंतिम चरण में अपने उम्मीदवारों को आर्थिक रूप से समर्थन देने में विफल रहा हूं।"

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 20-25 निर्वाचन क्षेत्र ऐसे हैं, जहां धन की कमी के कारण पार्टी को झटका लग सकता है। उन्होंने कहा, "कुछ निर्वाचन क्षेत्रों ने पार्टी फंड से अच्छी रकम ली है और कुछ जीतने योग्य सीटों पर मैं पर्याप्त फंड नहीं दे पाया हूं और इसका मुझे नुकसान हो सकता है। मैं उम्मीद के मुताबिक अपने प्रत्याशियों का समर्थन नहीं कर पाया क्योंकि उम्मीद के मुताबिक मुझे फंड नहीं मिला।”

कुमारस्वामी ने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से उम्मीदवारों के बारे में गलत मंशा से न सोचने की अपील करके हुए कहा, "मैंने अपने उम्मीदवारों को निराश किया है, यह मेरी गलती है। लगभग 50-60 सीटों पर जहां हमारे उम्मीदवार अच्छी लड़ाई दे रहे थे, लेकिन मैं उन्हें उम्मीद के मुताबिक फंड देने में सक्षम नहीं रहा।"

मालूम हो कि राज्य की कुल 224 सीटों के लिए 5,31,33,054 मतदाता 58,545 मत केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जिनमें 2,67,28,053 पुरुष मतदाता और 2,64,00,074 महिला मतदाता शामिल थे। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023एचडी कुमारस्वामीजनता दल (सेक्युलर)BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर