लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: हासन सीट पर एचडी देवगौड़ा की साख दांव पर, जेडीएस-भाजपा में बेहद कड़ी टक्कर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 13, 2023 11:40 IST

कर्नाटक में हासन विधानसभा की सीट पारंपरिक तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पारिवारिक सीट मानी जाती है। यहां पर फिलहाल भाजपा प्रत्याशी पीजे गौड़ा अपने निकटतम विरोधी और जेडीएस प्रत्याशी स्वरूप प्रकाश से बढ़त बनाये हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हासन विधानसभा सीट पर यहां पर भाजपा प्रत्याशी पीजे गौड़ा जेडीएस प्रत्याशी स्वरूप प्रकाश से लगातार बढ़त बनाये हुए हैंभाजपा प्रत्याशी पीजे गौड़ा को 33,461 वोट मिले हैं, जबकि जेडीएस के स्वरूप प्रकाश को 33,089 वोट

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। हासन विधानसभा सीट, जिसे पारंपरिक तौर पर देवगौड़ा परिवार की सीट मानी जाती है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी पीजे गौड़ा अपने निकटतम विरोधी और जेडीएस प्रत्याशी स्वरूप प्रकाश से लगातार बढ़त बनाये हुए हैं।

इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी पीजे गौड़ा को अभी 11:30 बजे तक मिले रूझान के अनुसार 33,461 वोट मिले हैं, वहीं जेडीएस के स्वरूप प्रकाश को 33,089 मिले हैं। भाजपा हासन में 372 वोटों से आगे चल रही है। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस के प्रत्याशी बी रंगास्वामी 1,764 वोटों के साथ दोनों दलों की लड़ाई से काफी पीछे हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। कांग्रेस-112, भाजपा-68 और जेडी(एस)-24 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेस समर्थक जश्न मना रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मिठाई बांटते नजर आए।

शिग्गांव सीट पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (भाजपा) अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पठाण यासिर अहमद खान से 6,236 मतों से आगे हैं। वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से करीब 2,500 मतों से पीछे हैं। गौरतलब है कि शेट्टर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। रुझानों में जनता दल (सेक्युलर) के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी चन्नापटना सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सी. पी. योगेश्वर से 93 मतों से आगे हैं।

मतगणना राज्य भर के 36 केंद्रों में सुबह आठ बजे शुरू हुई। दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए राज्य भर में विशेषकर मतगणना केंद्रों के अंदर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘‘रिकॉर्ड’’ मतदान दर्ज किया गया था।

ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़े मुकाबले का पूर्वानुमान जताया गया है, हालांकि दोनों दलों के नेताओं में नतीजों को लेकर ‘‘बेचैनी’’ दिख रही है, जबकि जद (एस) को त्रिशंकु जनादेश की उम्मीद है ताकि उसे सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने का मौका मिल सके।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023एचडी कुमारस्वामीएचडी देवगौड़ाBJPजनता दल (सेक्युलर)हसन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप