लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: चुनाव से पहले प्रवर्तन एजेंसियां हुई सक्रिय, लगभग 70 करोड़ रुपयों की जब्ती की

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 5, 2023 22:19 IST

कर्नाटक चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि 29 मार्च को आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद से प्रवर्तन एजेंसियों ने कर्नाटक में काफी सख्ती दिखाते हुए लगभग 70 करोड़ रुपयों की जब्ती की है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में प्रवर्तन एजेंसियां ने दिखाई सख्ती, जब्त किया लगभग 70 करोड़ रुपयाजब्त की गई रकम का प्रयोग गैर-कानूनी तरीके से वोटरों को लुभाने या अन्य अवैध कार्यों में होना थाबरामदगी में 22.75 करोड़ नकद, 24.45 करोड़ की शराब और 12 करोड़ रुपये के उपहार शामिल हैं

बेंगलुरु: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन एजेंसियां चुनावी गड़बड़ी रोकने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य में सतर्कता काफी बढ़ गई है। इस संबंध में चुनाव आयोग ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि 29 मार्च को आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद से प्रवर्तन एजेंसियों ने कर्नाटक में काफी सख्ती दिखाते हुए लगभग 70 करोड़ रुपयों की जब्ती की है।

चुनाव आयोग ने बताया कि जब्त की गई रकम का प्रयोग गैर-कानूनी तरीके से वोटरों को लुभाने या अन्य अवैध कार्यों में होनी थी। बरामदगी में 22.75 करोड़ रुपये नकद, 24.45 करोड़ रुपये मूल्य की शराब और 12 करोड़ रुपये के उपहार शामिल हैं।

इस संबंध में कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बरामद हुए अवैध रुपयों या अन्य सामानों के संबंध में पुलिस ने पूरे राज्य में 526 प्राथमिकी दर्ज की है।

चुनाव आयोग के अनुसार कुल जब्ती का मूल्य, जिसमें नकद, सामग्री, शराब, दवा आदि शामिल हैं। उनका आंकलन 69,36,17,467 रुपये किया गया है।

मालूम हो कि कर्नाटक पुलिस ने चुनाव अधिकारी पी अशोक की शिकायत पर कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख डीके शिवकुमार के खिलाफ भी चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का एक केस दर्ज किया है। इस केस में डीके शिवकुमार पर आरोप है कि उन्होंने बीते 28 मार्च को मांड्या में एक रोड शो के दौरान लोगों को कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की और उन पर नोटों का बंड्डल फेंका।

28 मार्च की उस घटना के संबंध में मांड्या ग्रामीण पुलिस ने बीते 4 अप्रैल को डीके शिवकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने शिवकुमार पर धारा 171ई (रिश्वतखोरी) और जनप्रतिनिधित्व कानून की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023बेंगलुरुचुनाव आयोगकांग्रेसDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो