लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: डीके शिवकुमार पर लगा रोड शो में पैसे लुटाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 4, 2023 18:45 IST

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार पर आरोप लगा है कि उन्होंने 28 मार्च को मांड्या विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान एक रोड शो में भीड़ पर 500 रुपये की गड्डी फेंकी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार पर लगा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप आरोप है कि डीके शिवकुमार ने 28 मार्च को मड्या में रोड शो के दौरान नोटों का बंडल फेंकामड्या पुलिस ने शिवकुमार पर धारा 171ई (रिश्वतखोरी) सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया केस

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रचार कार्य के लिए निकले हुए प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार भारी विवाद में फंस गये हैं। डीके शिवकुमार पर आरोप लगा है कि उन्होंने बीते 28 मार्च को एक रोड शो के दौरान जमा हुई भीड़ पर पैसे फेंके थे।

इस संबंध में कर्नाटक पुलिस ने शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि डीके शिवकुमार ने मांड्या में एक रैली को संबोधित किया था और उसके बाद बस से रोड शो किया था। उस दौरान शिवकुमार ने लोगों को कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की और भीड़ पर पैसे भी फेंके।

खबरों के अनुसार शिवकुमार द्वारा पैसे लुटाने के मामले को अपराध बताते हुए अब मांड्या ग्रामीण पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने शिवकुमार पर धारा 171ई (रिश्वतखोरी) और जनप्रतिनिधित्व कानून की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि डीके शिवकुमार के यह पुलिस कार्रवाई चुनाव अधिकारी पी अशोक की शिकायत के आधार पर की जा रही है। चुनाव अधिकारी इस मामले को लेकर निचली अदालत में गये थे। जिसने पुलिस को आदेश दिया कि वो शिवकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करे।

हालांकि, विवाद में केस दर्ज होने के बाद डीके शिवकुमार ने अपनी ओर से सफाई पेश करते हुए कहा है कि वह रोड शो में मौजूद लोगों पर नहीं बल्कि एक मूर्ति के लिए पैसे दिये क्योंकि लोग मूर्ति के लिए पैसे की मांग कर रहे थे। 28 मार्च को शिवकुमार का रोड शो श्रीरंगपटना जिले के मांड्या तालुक से गुजर रही थी।

घटना के संबंध में जो कथित वीडियो सामने आया है, उसमें दिखाई दे रहा है कि 28 मार्च को कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करते हुए डीके शिवकुमार एक बस में खड़े होकर सड़क पर जमा लोगों के बीच 500 रुपये के नोटों के बंडल फेंक रहे थे। श्रीरंगपटना की यह घटना आदर्श आचार संहिता लागू होने के एक दिन पहले हुई। इस कारण से पुलिस ने शिवकुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

मालूम हो कि चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि कर्नाटक में आगामी 10 मई को मतदान होगा और चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित किया जाएगा। शिवकुमार द्वारा चुनाव आचार संहिता के खिलाफ जाकर कथिततौर से पैसे लुटाने के मामले में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि इसके लिए शिवकुमार और कांग्रेस पार्टी की आलोचना की जानी चाहिए। शिवकुमार खुलेआम अपने पैसों की ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023DK Shivakumarचुनाव आयोगकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह