लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, 42 उम्मीदवारों को मिला टिकट

By अंजली चौहान | Updated: April 6, 2023 11:34 IST

कर्नाटक विधानसभा 2023 के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट आज जारी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैंकांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों को टिकट दिया है

बेंगलुरु: अगले महीने मई में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। गुरुवार को जारी की गई इस सूची में पार्टी ने 42 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है।

इससे पहले कांग्रेस ने पिछले महीने 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को उनकी वरुणा सीट से मैदान में उतारा गया है। पहली लिस्ट में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे को भी कर्नाटक विधानसभा में टिकट दिया गया है। 

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली पहली पार्टी है। वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। बीजेपी महीने की आखिर में अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है। 

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली पहली पार्टी है। वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। बीजेपी महीने की आखिर में अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है। 

पहली सूची में 124 उम्मीदवारों के नाम 

कांग्रेस की पहली सूची में 124 उम्मीदवारों को शामिल किया गया था। इस सूची में सिद्धारमैया को वरुण निर्वाचन क्षेत्र से और डीके शिवकुमार को कनकपुरा से उम्मीदवार बनाया है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर को कोराटागेरे (एससी) सीट से मैदान में उतारा गया है। प्रियांक खड़गे चितापुर (एससी) से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस द्वारा दूसरी सूची में 42 नाम जारी करने के बाद अब केवल 58 नाम आने और बाकी है। 

राज्य में 10 मई को चुनाव 

बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके बाद 13 मई को नतीजे भी सामने आ जाएंगे। जहां कांग्रेस राज्य में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की उम्मीद कर रही है, वहीं सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी एक और कार्यकाल की मांग करते हुए चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBJPकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप