Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार चरम पर पहुंच गया है। कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो के साथ-साथ प्रचार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां विकसित भारत के लिए विकसित कर्नाटका का मंत्र गूंज रहा है। कुछ महीने पहले मुझे यहां आने का अवसर मिला था।
प्रधानमंत्री को करीब से देख लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। सड़क पर भाजपा के झंडे और पोस्टर लगे नजर आये। रोड शो के मार्ग में कलाकारों के एक समूह ने लोकप्रिय नृत्य ‘डोलू कुनिता’ का प्रदर्शन किया। लगभग 5.3 किलोमीटर लंबा रोड शो मगदी रोड, नाइस रोड जंक्शन से सुमनहल्ली सहित उत्तर बेंगलुरु के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरा।
रोड शो के चलते यातायात जाम देखा गया। पुलिस ने लोगों को यातायात परामर्श जारी कर कहा था कि वे उन सड़कों का इस्तेमाल करने से बचें, जहां से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा। रोड शो के रास्ते में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। मोदी शनिवार सुबह दिल्ली से बीदर पहुंचे। उन्होंने बीदर के हुमनाबाद, विजयपुरा शहर और बेलगावी जिले के कुडची में जनसभाओं को संबोधित किया।
तब पूरे रास्ते माताओं और बहनों ने मुझपर जिस तरीके से अपना आशीर्वाद बरसाया मैं उसे कभी भूल नहीं सकता। आपका इतनी बड़ी संख्या में यहां आना... आपका यह अपार स्नेह...आपका यह अपनापन मुझे कर्नाटक के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। आज मैं आपके बीच बीजेपी के एक समर्पित कार्यकर्ता...आपके एक साथी के रूप में आया हूं।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष द्वारा कहा गया है कि हमारे PM सांप की तरह हैं और उनके जहर को जो चख लेगा वे मर जाएगा। मैंने अपने जीवन में कभी प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं की है। नीतियों पर विवाद हो सकता है। कर्नाटक की जनता बहुत जागरूक जनता है इसका बदला वोट के माध्यम से लिया जाना चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के विस्तार और विचार को अपने परिश्रम से सींचा है। आपने एक छोटे से पौधे को वटवृक्ष बनाने में बहुत बड़ा सहयोग दिया है। कांग्रेस हमेशा दलित समुदायों की जरूरतों के प्रति उदासीन रही है। इसने गरीबों, दलितों, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों या किसी भी समुदाय के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए कभी कुछ नहीं किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 70 सालों से राम मंदिर के प्रश्न को अटका रही थी लटका रही थी भटका रही थी। मोदी जी ने कोर्ट का जजमेंट लाया और कोर्ट का जजमेंट आते ही राम मंदिर की नींव रखने का काम किया। मैं कह कर जाता हूं कि 2024 में अयोध्या में उसी जगह जहां राम का जन्म हुआ था वहीं पर श्री राम का भव्य मंदिर बनने का काम समाप्त हो जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चुनावी राज्य कर्नाटक के उत्तर बेंगलुरु क्षेत्र में एक विशाल रोड शो किया, जहां भारी भीड़ देखने को मिली। मोदी राज्य में अपनी तीसरी जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम करीब पांच बजे बेलगावी जिले के कुडची से यहां पहुंचे। उन्होंने विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन में सवार होकर रोड शो लिया।
रोड शो के दौरान भगवा टोपी पहने मोदी के साथ उत्तर बेंगलुरु के सांसद डी.वी. सदानंद गौड़ा और भाजपा विधान परिषद सदस्य सी. नारायणस्वामी थे। प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग उमड़े और उन पर पुष्पवर्षा की। रोड शो के अंत में प्रधानमंत्री मोदी कुछ देर के लिए सड़क पर पैदल चले और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
प्रधानमंत्री शनिवार को बेंगलुरु में रात्रि विश्राम करेंगे और रविवार की सुबह राजभवन से निकलकर कोलार शहर, रामनगर जिले के चन्नापटना और हासन जिले के बेलूर में जनसभाएं करेंगे। मोदी दिल्ली वापस जाने से पहले रविवार को मैसूरु में रोड शो भी करेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेल्लारी में कहा कि भाजपा ने जहां कर्नाटक को प्रगति और विकास के पथ पर बढ़ाने का काम किया है। कांग्रेस ने 3सी मतलब क्राइम, करप्शन और कमीशन। इन्हें चलाने वाले कांग्रेस और जेडीएस के लोग हैं, इन्हें देश की चिंता नहीं है।