लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु रैली: पीएम मोदी का ऐलान, कर्नाटक में येदुरप्पा होंगे बीजेपी सीएम के उम्मीदवार

By स्वाति सिंह | Updated: February 4, 2018 18:04 IST

बेंगलुरु में यह रैली 90-दिवसीय नवनिर्माण यात्रा के समापन पर आयोजित की गई। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों की जिंदगी को आसान बना रही है।

Open in App

इस साल होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के के लिए भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बेंगलुरु में बीजेपी रैली को संबोधित किया। बेंगलुरु में यह रैली 90-दिवसीय नवनिर्माण यात्रा के समापन पर आयोजित की गई। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों की जिंदगी को आसान बना रही है।

भाषण की मुख्य बातें-

- इंडिया अंडर-19 जीताने के लिए पीएम ने राहुल द्रविड़ की तारीफ की  

-कर्नाटक में येदुरप्पा होंगे बीजेपी की ओर से सीएम उम्मीदवार: पीएम मोदी  

-100 करोड़ के टर्नओवर वाली कृषि उत्पाद की कंपनियों का टैक्स माफ होगा: पीएम मोदी -3.36 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिए जाएंगे घर: पीएम मोदी-कर्नाटक में कानून से ज्यादा अपराधियों का राज: पीएम मोदी-हमारी सरकार मुस्लिम महिलाओं के हक के लिए संसद में तीन तलाक पर बिल लेकर आए हैं लेकिन कांग्रेस फिर से इसपर वोटबैंक की राजनीति कर रही है: पीएम मोदी  -हम सभी गरीब और मिडिल क्लास के परिवारों को घर दिलाने का लक्ष्य रखते हैं।- पीएम मोदी -हमारी सरकार ने पीएम आवास योजना, शहरी के तहत 3.36 लाख घरों को मंजूरी दे दी है। हालांकि, कर्नाटक में अभी तक केवल 38,000 घर ही पूरे     हो पाए हैं: पीएम मोदी-पूरी दुनिया में Ease Of Doing बिजनेस की बात की जाती है, हमारी सरकार Ease Of Living की बात करती है लेकिन कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के रहते यहां Ease of Doing Murder की चर्चा होती है: पीएम मोदी-ज्यादा अपराधियों का राज नजर आता है। बेंगलुरू में भी किस तरह अपराधी तत्व सामान्य नागरिक की जिंदगी को परेशान कर रहे हैं, ये आप लोगों ने खुद महसूस किया है: पीएम मोदी

-भारतमाला परियोजना के तहत 5 लाख 35 हजार करोड़ रुपए की लागत राशि से 35 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा: पीएम मोदी -सरकार देश के 600 बड़े रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण का काम भी हाथ में ले रही है: पीएम मोदी

-किसान पहली प्राथमिकता, विभिन्न कृषि उत्पादों पर, किसानों लागत की कम से कम डेढ़ गुना राशि अवश्य दी जाएगी: पीएम मोदी-बेंगलुरु में रेल नेटवर्क लिए 17 हजार करोड़ रुपए: पीएम मोदी

-कर्नाटक के 4 करोड़ घरों में बिजली नहीं-पीएम मोदी

-गरीबों की जिंदगी को आसान बना रही हमारी सरकार: पीएम मोदी-कर्नाटक के विकास को गति देगी बीजेपी सरकार : पीएम मोदी-कर्नाटक जल्द ही कांग्रेस संस्कृति से मुक्त हो जाएगा- पीएम मोदी-1.16 करोड़ से अधिक खातों को खोला गया, गरीब और निचले मध्य वर्ग के लिए बैंकिंग के दरवाजे खुले हैं।- पीएम मोदी -मुद्रा योजना के तहत कर्नाटक के लोगों के लिए 1 करोड़ से अधिक ऋण स्वीकृत किए गए हैं: पीएम मोदी -कर्नाटक में 44 प्रोजेक्ट पर केंद्र की मदद से चल रहा है काम: पीएम मोदी-हमारी सरकार ने किसानों को सकंट से बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल योजना और सिंचाई योजना शुरू की है: पीएम मोदी-देश में अनाज और फल-सब्जियों का रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन हुआ है: पीएम मोदी

 

हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी एक नवंबर को शुरू हुए इस तीन माह की यात्रा के संपन्न होने पर 28 जनवरी को ही रैली संबोधित करने वाले थे, लेकिन उनके व्यस्त रहने की वजह से रैली चार फरवरी के लिए टाल दी गई थी। पार्टी पदाधिकारी ने आईएएनएस के बताया था कि "संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू हो रहा था और और फरवरी को बजट पेश किया जाना था, जिसके कारण मोदी पिछले रविवार को रैली में शामिल नहीं हो सकते थे, क्योंकि उस समय वह काफी व्यस्त थे।"

आने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए, बीजेपी ने इस रैली का आयोजन किया था। इस यात्रा को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई थी। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य इकाई प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में राज्य के 224 विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा की। यहां इस वर्ष अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018बीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर