लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव 2018: न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में मोदी लहर, इतनी सीटों पर बीजेपी खिलाएगी कमल

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 12, 2018 19:55 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। कर्नाटक में कुल 4.96 करोड़ मतदाता हैं। कुल 224 विधानसभा सीटों में से यहां 222 सीटों पर ही मतदान हो सका।

Open in App

नई दिल्ली, बैंगलोर, 15 मई। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। कर्नाटक में कुल 4.96 करोड़ मतदाता हैं। कुल 224 विधानसभा सीटों में से यहां 222 सीटों पर ही मतदान हुआ है। इस दौरान राज्य में करीब 70 फीसदी मतदान हुए हैं। मतदान के बाद आए न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के नतीजों को देखें तो मोदी लहर नजर आ रही है। 

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के नतीजों को देखें तो यहां बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। उसे कुल 224 में से 103 सीटें मिल रही है वहीं कांग्रेस 93 पर सिमटते हुए नजर आ रही है जबकि जेडीएस को महज 25 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। जबकि 3 अन्य निर्दलीय उम्मीदवार जीत सकते हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार (12 मई) को मतदान हुए हैं। इसके नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक स्पेशलः ओपीनियन पोल छोड़िए, इस वजह से कर्नाटक हार सकती है BJP!

बता दें कि इससे पहले सी फोर के अंतिम ओपिनियन पोल ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिया था। इस दौरान सी फोर ने कांग्रेस को सबसे बड़ी बताते हुए उसे 224 विधानसभा सीटों में से 126 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। 

सी फोर ने अपने ओपिनियन पोल में अनुमान लगाते हुए बताया कि इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी 224 में 70 विधानसभा सीटें जीत सकती हैं वहीं जेडीएस यानी जनता दल सेक्युलर 27 विधानसभा सीटें जीत सकती हैं।

यह भी पढ़ें: सिद्धारमैया ने यूं ही नहीं खेला है बादामी दांव, उन्हें याद है 29 साल पहले का वो दिन

गौरतलब है कि साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस 122 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। वहीं बीजेपी को 40 और जनता दल सेक्युलर को भी 40 सीटें मिली थीं। इसके अलावा 13 सीटें अन्य की झोली में आई थी जबकि बाकी 9 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश कर जीत हासिल की थी। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एग्जिट पोल्सभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम