लाइव न्यूज़ :

Karnal Assembly seat by-election: करनाल विधानसभा सीट उपचुनाव में भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा की, पूर्व सीएम खट्टर रहे चुके हैं विधायक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 27, 2024 19:52 IST

Karnal Assembly seat by-election: हरियाणा में विधानसभा चुनाव इस साल होने को है। हरियाणा में लोकसभा की 10 सीट और विधानसभा की 90 सीट हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमनोहरा लाल खट्टर की जगह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। नायब सिंह सैनी को उम्मीदवार घोषित किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर यहां से कई दफा विधायक रह चुके हैं।

Karnal Assembly seat by-election: भाजपा ने करनाल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उम्मीदवार घोषित किया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर यहां से कई दफा विधायक रह चुके हैं। खट्टर को भाजपा ने करनाल से लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि हरियाणा में विधानसभा चुनाव इस साल होने को है। हरियाणा में लोकसभा की 10 सीट और विधानसभा की 90 सीट हैं। हाल ही में खट्टर की जगह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। विधानसभा में करनाल सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले खट्टर ने कहा कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अब निर्वाचन क्षेत्र की देखरेख करेंगे। खट्टर 2014 में पहली बार करनाल विधानसभा सीट से चुने गए थे जब भाजपा ने हरियाणा में अपने बल पर सरकार बनाई थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार होंगे। भाजपा ने एक सूची जारी कर उनके नाम की घोषणा की। पिछले दिनों एक आश्चर्यजनक कदम में, भाजपा ने लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले मनोहर लाल खट्टर की जगह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेता सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था।

सैनी ने 12 मार्च को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उसी दिन सैनी के साथ चार भाजपा विधायकों और एक निर्दलीय विधायक ने भी नई मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली थी। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा ने खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया था। वह हरियाणा विधानसभा में करनाल का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसकी वजह से इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए सैनी का छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना अनिवार्य है। वह वर्तमान में कुरुक्षेत्र के सांसद हैं। भाजपा ने पिछले दिनों पार्टी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल को लोकसभा चुनाव के लिए कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है।

टॅग्स :उपचुनावहरियाणाHaryana Assemblyहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019मनोहर लाल खट्टरनायब सिंह सैनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?