लाइव न्यूज़ :

आधार ना होने से नहीं हुआ इलाज, कारिगल शहीद की पत्नी ने तड़पकर तोड़ा दम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 30, 2017 09:54 IST

अस्पताल इलाज के बजाए बुलाई पुलिस। पुलिस ने भी महिला के परिजनों को धमकाया। बेटा, मां की बिगड़ती हालत देख दूसरे अस्पताल भागा लेकिन शहीद की पत्नी ने दम तोड़ दिया।

Open in App

हरियाणा में बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है, कारगिल युद्ध में देश की हिफाजत में शहीद हुए जवान की विधवा ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। दरअसल अस्पताल ने बिना आधार की ओरिजिनल कॉपी के न मिलने से इलाज से मना कर दिया। मामला हरियाणा के सोनीपत का है। पैसे कमाने के चक्कर में निजी अस्पताल प्रबंधन अब मानवता को दरकिनार करने लगे हैं।

बीमार मां को अस्पताल लेकर पहुंचा शहीद का बेटा अस्पताल प्रबंधन से इलाज की गुहार लगाता रहा। उसने कई बार आधार लाकर दे देने की बात कही। लेकिन निजी अस्पताल का प्रबंधन आधार कार्ड जमा करवाने पर अड़ा रहा। आधार कार्ड की कॉपी मोबाइल में दिखाने के बावजूद वे नहीं माने। 

कैसे गई शहीद की पत्नी की जान

महलाना गांव निवासी लक्ष्मण दास कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। उनकी पत्नी शकुंतला बीते कई दिनों से बीमार थीं। उनटा बेटा पवन मां की ज्यादा तबियत खराब होने पर अस्पताल में पहुंचे तो वहां उनसे आधार कार्ड मांगा। पवन ने मोबाइल में मौजूद आधार कार्ड का फोटो दिखाया व आधार कार्ड नंबर बताया मगर अस्पताल प्रबंधन नहीं पसीजा और पुलिस बुला लिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस भी बेटे को ही धमकाने लगी। मां की लगातार बिगड़ती हालत देख परेशान बेटा दूसरे अस्पताल भागा लेकिन शहीद की पत्नी ने दम तोड़ दिया।

पवन का आरोप 

मां की मौत के बाद पवन ने खुद इस पूरे घटनाक्रम को उजागर किया है। उनका  आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने उसकी मां का इलाज करने के बजाय उसे बाहर निकालने के लिए पुलिस बुला ली। अस्पताल प्रबंधन भी मान रहा है कि मौके पर पुलिस बुलाई गई थी। हालांकि, उनका कहना है कि युवक को हंगामा करता देख पुलिस बुलाई गई थी। इतना ही नहीं पवन का ये भी आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनकी सुनने की बजाय उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। जबकि इस मामले पर पुलिस का कहना है कि एक महिला इलाज के लिए आई थी, लेकिन शिकायत नहीं दी गई है।

टॅग्स :आधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण