लाइव न्यूज़ :

Karanpur Assembly seat by-election 2024: 249 मतदान केंद्र, 12 प्रत्याशी, 240826 मतदाता, कल पड़ेंगे वोट, सुरेंद्रपाल सिंह टीटी और रुपिंदर सिंह में मुकाबला, सीएम शर्मा की पहली परीक्षा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 4, 2024 17:03 IST

Karanpur Assembly seat by-election: राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को होगा जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देकरणपुर में 249 मतदान केंद्र हैं। विधानसभा क्षेत्र में 12 प्रत्याशी हैं। गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण मतदान 'स्थगित' कर दिया गया था।मतदान दलों को 4 जनवरी को गंगानगर जिला मुख्यालय से करणपुर भेजा जाएगा।

Karanpur Assembly seat by-election: राजस्थान में गंगानगर के करणपुर विधानसभा क्षेत्र पर कल वोट डाले जाएंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहली परीक्षा है। चुनाव 5 जनवरी को हो रहा है। वोटों की गिनती 8 जनवरी को होगी। करणपुर विधानसभा सीट पर 2,40,826 मतदाता हैं। 1,25,850 पुरुष व 1,14,966 महिला तथा 10 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

करणपुर में 249 मतदान केंद्र हैं। विधानसभा क्षेत्र में 12 प्रत्याशी हैं। कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण करणपुर विधानसभा सीट पर मतदान 'स्थगित' कर दिया गया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी उम्मीदवार हैं जबकि कांग्रेस ने कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

सत्तारूढ़ भाजपा ने सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल किया। कांग्रेस ने इसकी आलोचना की। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे 'आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन एवं वहां के मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास' बताया था। मतदान दलों को 4 जनवरी को गंगानगर जिला मुख्यालय से करणपुर भेजा जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान शुक्रवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 249 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा और मतदाता सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान कर सकेंगे।

180 ‘सर्विस वोटर’ पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 24 सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं जबकि 10 रिजर्व में रखे गए हैं। करणपुर एवं पदमपुर के लिए दो एरिया मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। गुप्ता ने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र में नौ अक्टूबर 2023 से अब तक कुल 10.03 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सामान जब्त किए गए हैं।

इनमें से 14 लाख रुपये की नकदी, करीब 38.88 लाख की शराब, 9.33 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ एवं 15 लाख रुपये से अधिक कीमत की अन्य सामग्री शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ।

इसका परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किया गया। इसमें भाजपा को 115 व कांग्रेस को 69 सीटें मिलीं। करणपुर गंगानगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

 

टॅग्स :उपचुनावराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023BJPभजनलाल शर्माकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो