लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान विरोध के नाम पर बेंगलुरु का कराची बेकरी बना निशाना, विवाद के बाद दुकान को ढकना पड़ा अपना नाम

By विनीत कुमार | Updated: February 23, 2019 14:57 IST

सोशल मीडिया पर कई लोग कराची बेकरी दुकान का नाम कवर किये जाने का जमकर विरोध कर रहे हैं।

Open in App

पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश के कुछ इलाकों में कश्मीरियों पर हमले की खबरों के बीच बेंगलुरु की कराची बेकरी नाम की एक दुकान को भी विरोध झेलना पड़ा है। शुक्रवार को कुछ लोगों के दुकान के बाहर जमा होकर विरोध जताने के बाद इस 'कराची बेकरी' ने अपने नाम वाले बोर्ड में कराची लिखे हिस्से को ढक दिया। 

पुलवामा हमले में 14 फरवरी को 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गये थे। इसके बाद से ही पूरे देश में पाकिस्तान विरोध की लहर उफान पर है और लोग कई जगहों पर पाकिस्तान के खिलाफ मार्च निकाल रहे हैं।

बेंगलुरू में कराची बेकरी के पहले शब्द को ढके जाने की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार रात उन्हें इस दुकान की ओर से फोन आया था। हालांकि, किसी तरह की संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं, विरोध करने वालों ने कहा कि उन्हें लगता था कि यह पाकिस्तानी दुकान है।

पाकिस्तानी नहीं है कराची बेकरी

कराची बेकरी कोई पाकिस्तानी दुकान नहीं है और इसकी शुरुआत 1952 में हुई थी। इसे भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद यहां आये एक सिंधी खानचंद रामनामी ने शुरू किया था। रामनामी कराची से यहां आये थे और इसलिए उन्होंने दुकान का नाम 'कराची बेकरी' रखा। 

वैसे, सोशल मीडिया पर कई लोग दुकान का नाम कवर किये जाने का जमकर विरोध भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फासिस्ट लोग कराची नाम के कारण कराची बेकरी का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में ये लोग अब मुल्तानी मिट्टी का भी विरोध करेंगे। वजवान और रोगन जोस का क्या होगा, ये भी तो कश्मीरी हैं।'  

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील