लाइव न्यूज़ :

कपिल सिब्बल की PM मोदी को सलाह: अभिजीत बनर्जी को सुनिए और काम पर लग जाइए

By भाषा | Updated: October 15, 2019 10:13 IST

भारतीय-अमेरिकी अभिजीत बनर्जी को वर्ष 2019 के लिए अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबनर्जी को यह पुरस्कार वैश्विक स्तर पर गरीबी उन्मूलन के लिए किये गये कार्यों के लिये मिलेगा।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को मंगलवार को बधाई दी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के कुछ कथनों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मंगलवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि अब मोदी को काम पर लग जाना चाहिए और तस्वीरें कम खिंचवानी चाहिए।''

सिब्बल ने ट्वीट किया, ''क्या मोदी जी सुन रहे हैं? अभिजीत बनर्जी ने कहा है: भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगाती स्थिति में है, आंकड़ों में राजनीतिक हस्तक्षेप होता है, औसत शहरी एवं ग्रामीण उपभोग घट गया है जो सत्तर के दशक के बाद कभी नहीं हुआ और हम सब संकट में हैं।'' उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘काम पर लग जाइए, तस्वीरें कम खिंचवाइए।''

गौरतलब है कि भारतीय-अमेरिकी अभिजीत बनर्जी को वर्ष 2019 के लिए अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार फ्रांस की एस्थर डुफ्लो और अमेरिका के माइकल क्रेमर के साथ संयुक्त रूप से दिया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार वैश्विक स्तर पर गरीबी उन्मूलन के लिए किये गये कार्यों के लिये मिलेगा।

आशा है न्याय योजना वास्तविकता बनेगी: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को मंगलवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उस न्यूनतम आय गारंटी योजना (न्याय) का वादा एक दिन वास्तविकता बनेगा जिसकी संकल्पना में बनर्जी ने मदद की थी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''गरीबी हटाने को लेकर अध्ययन करने वाले हिंदुस्तानी मूल के प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिलने पर बहुत बधाई। '' प्रियंका ने कहा, ''प्रोफेसर बनर्जी ने कांग्रेस घोषणा पत्र की क्रांतिकारी न्याय योजना पर भी सलाह दी थी। आशा है कि न्याय योजना एक दिन वास्तविकता बनेगी।"

 

टॅग्स :अभिजीत बनर्जीकपिल सिब्बलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी