लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम पर सामने आई कपिल सिब्बल की प्रतिक्रिया, कहा- "यह तमाशा है, लोकतंत्र नहीं"

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 6, 2023 11:49 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में गत रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वहीं पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देसिब्बल ने महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम को ‘‘तमाशा’’ बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसा लगता है कि कानून ऐसा करने की इजाजत दे रहा है।उन्होंने कहा कि राजनीतिक घटनाक्रम ‘‘सत्ता की रोटियां’’ सेंकने को लेकर है.. लोगों की भलाई के लिए नहीं।शक्ति प्रदर्शन करने के लिए मुंबई में राकांपा के दोनों गुटों ने अलग-अलग बैठकें भी कीं।

नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम को "तमाशा" बताते हुए गुरुवार को कहा कि ऐसा लगता है कि कानून ऐसा करने की इजाजत दे रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक घटनाक्रम "सत्ता की रोटियां" सेंकने को लेकर है...लोगों की भलाई के लिए नहीं। 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में गत रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वहीं पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी। सिब्बल ने ट्वीट किया, " महाराष्ट्र की राजनीति...यह लोकतंत्र नहीं है। यह तमाशा है और ऐसा लगता है कि कानून ऐसा करने की इजाजत दे रहा है। यह सत्ता की रोटियां सेंकने के बारे में है...लोगों के बारे में नहीं।" 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को कहा था कि वह मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा रखते हैं और उन्होंने चाचा शरद पवार (83) पर तंज कसते हुए सवाल किया कि वह सक्रिय राजनीति से कब सेवानिवृत्त होंगे। 

शक्ति प्रदर्शन करने के लिए मुंबई में राकांपा के दोनों गुटों ने अलग-अलग बैठकें भी कीं। पार्टी के दोनों गुटों के सूत्रों ने दावा किया कि अजित पवार (63) गुट द्वारा बुलाई गई बैठक में राकांपा के 53 में से 32 विधायक शामिल हुए, जबकि राकांपा प्रमुख शरद पवार द्वारा संबोधित की गई बैठक में 18 विधायक उपस्थित थे।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कपिल सिब्बलअजित पवारशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर