लाइव न्यूज़ :

कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- मेरा नया भारत भगवा, खंडित, असहिष्णु नहीं होगा

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 29, 2023 16:27 IST

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को लेकर सोमवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ईंटों और गोलों से नहीं बल्कि 1.4 अरब लोगों की सोच व आकांक्षाओं के साथ स्वतंत्रता का विचार "नए भारत" का निर्माण कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी।समाजवादी पार्टी के समर्थन से सिब्बल राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुए थे।उन्होंने हाल में 'इंसाफ' नामक एक मंच शुरू किया है।

नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को लेकर सोमवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ईंटों और गोलों से नहीं बल्कि 1.4 अरब लोगों की सोच व आकांक्षाओं के साथ स्वतंत्रता का विचार "नए भारत" का निर्माण कर सकता है। 

मोदी ने रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन को देश की विकास यात्रा में एक "अमर" क्षण बताते हुए दावा किया था कि यह एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत की सुबह को चिह्नित करेगा जिससे अन्य देशों में विकास को प्रेरणा मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में अपने संबोधन में कहा था कि नया संसद भवन "नए भारत" की ऊंचाइयां हासिल करने की दिशा में काम करने की आकांक्षाओं तथा संकल्प को दर्शाता है। 

सिब्बल ने उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा, "ईंटों और गोलों से नहीं, बल्कि 1.4 अरब लोगों की सोच व आकांक्षाओं के साथ स्वतंत्रता का विचार मेरे नए भारत का निर्माण कर सकता है...जहां नए विचार पनपते हों और हर तरह के रंग बिखरते हों... न कि जो भगवा, खंडित और असहिष्णु हो।" 

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की पहली और दूसरी सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी। समाजवादी पार्टी के समर्थन से सिब्बल राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुए थे। उन्होंने हाल में 'इंसाफ' नामक एक मंच शुरू किया है। उनके मुताबिक, इस मंच का उद्देश्य अन्याय से लड़ना है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कपिल सिब्बलनरेंद्र मोदीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी