लाइव न्यूज़ :

सिब्बल का मोदी पर पलटवार, कहा- भारत के लिए इंदिरा और राजीव का खून बहा, देश ने देखा

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 8, 2023 15:23 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले अपनी अंतिम प्रचार रैली में रविवार को कांग्रेस पर करारा प्रहार किया था और आरोप लगाया कि वह कर्नाटक को भारत से "अलग करने" की खुलकर वकालत कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल सिब्बल ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "शाही परिवार" वाले तंज के लिए पलटवार किया।उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का जिक्र करते हुआ कहा कि देश ने उनका खून भारत के लिए बहते देखा है।

नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "शाही परिवार" वाले तंज के लिए सोमवार को पलटवार किया और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा राजीव गांधी का जिक्र करते हुआ कहा कि देश ने उनका खून भारत के लिए बहते देखा है। 

सिब्बल ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री ने कहा: कांग्रेस का शाही परिवार चाहता है कि कर्नाटक भारत से 'अलग' हो जाए। लेकिन मोदी जी: देश ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का खून भारत के लिए बहते हुए देखा है।" उन्होंने कहा, "क्या एनसीईआरटी इन तथ्यों को पाठ्य पुस्तकों से हटाने जा रही है?" कांग्रेस नीत संप्रग के दोनों कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। उन्होंने पिछले दिनों एक गैर-चुनावी मंच 'इंसाफ' की स्थापना की थी। 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले अपनी अंतिम प्रचार रैली में रविवार को कांग्रेस पर करारा प्रहार किया था और आरोप लगाया कि वह कर्नाटक को भारत से "अलग करने" की खुलकर वकालत कर रही है। अपने संबोधन में मोदी ने कहा, "...कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस का शाही परिवार एक कदम और आगे बढ़ गया है...मर्यादाएं तोड़कर आगे बढ़ा है।" 

मोदी ने कहा, "केवल कर्नाटक में नहीं, मैं बहुत पीड़ा के साथ इसे पूरे देश से कहना चाहता हूं कि इस चुनाव में कांग्रेस का शाही परिवार कल कर्नाटक आया और कहा कि वे कर्नाटक की संप्रभुता की रक्षा करना चाहते हैं।" प्रधानमंत्री ने कहा, "कर्नाटक की संप्रभुता, आप जानते हैं कि इसका मतलब क्या है? उन्होंने इतने वर्ष संसद में बिताये हैं, उन्होंने भारत के संविधान की शपथ ली है, और वे ऐसा कह रहे हैं। जब कोई देश आजाद हो जाता है, तब उसे संप्रभु राष्ट्र कहते हैं।" प्रधानमंत्री ने कहा, "इसका मतलब है कि कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है।"

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कपिल सिब्बलनरेंद्र मोदीइंदिरा गाँधीराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल