लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में आगे आए कपिल सिब्बल, कहा- आपके साथ हैं इंसाफ के सिपाही

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 25, 2023 11:21 IST

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को अपना समर्थन देते हुए पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने मंगलवार को कहा कि 'इंसाफ के सिपाही' प्रदर्शनकारियों के साथ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभूषण पर आरोप है कि उन्होंने एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों का उत्पीड़न किया और उनका शोषण किया।सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।सुप्रीम कोर्ट ने पहचान जाहिर न करने के लिए न्यायिक रिकॉर्ड से सात शिकायतकर्ता पहलवानों के नाम हटाने का निर्देश दिया है।

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को अपना समर्थन देते हुए पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने मंगलवार को कहा कि 'इंसाफ के सिपाही' प्रदर्शनकारियों के साथ हैं। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "भाजपा (सांसद) बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप। प्रदर्शनकारी: सत्ता में बैठे लोगों की अंतरात्मा को हिलाने में असमर्थ। फैसला किया है: सुप्रीम कोर्ट का रुख करें। इंसाफ के सिपाही आपके साथ हैं।" महिला पहलवानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। याचिका को 28 अप्रैल के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट ने पहचान जाहिर न करने के लिए न्यायिक रिकॉर्ड से सात शिकायतकर्ता पहलवानों के नाम हटाने का निर्देश दिया है। भूषण पर आरोप है कि उन्होंने एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों का उत्पीड़न किया और उनका शोषण किया।

पहलवानों के जंतर-मंतर पर इस मुद्दे को लेकर तीन दिन के धरने के बाद जनवरी में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की घोषणा की गई थी। रविवार को कई राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पहलवानों ने स्थल पर अपना धरना फिर से शुरू कर दिया और सरकार से निगरानी समिति के निष्कर्षों को सार्वजनिक करने की मांग की।

टॅग्स :कपिल सिब्बलसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील