लाइव न्यूज़ :

कानपुर डाकघर कारनामाः अंडरवर्ल्‍ड माफ‍िया डॉन छोटा राजन और मुन्ना बजरंगी की तस्वीर वाले डाक टिकट जारी, एक निलंबित

By भाषा | Updated: December 29, 2020 12:41 IST

यह मामला उत्तर प्रदेश में कानपुर के प्रधान डाकघर का है, जहां मुन्ना बजरंगी और छोटा राजन के 5-5 रुपए के 12-12 टिकट छाप दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमास्टर-जनरल ने एक क्लर्क रजनीश बाबू को उनकी लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया।मुन्ना बजरंगी की 2018 में उत्­तर प्रदेश की बागपत जेल में हत्या कर दी गई थी।बजरंगी पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक कृष्‍णानंद राय समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों की हत्‍या का आरोप था। 

कानपुरः कानपुर के मुख्‍य डाकघर से अंडरवर्ल्‍ड माफ‍िया डॉन छोटा राजन और मारे जा चुके कुख्यात गैंगस्‍टर मुन्‍ना बजरंगी की तस्‍वीरों वाले डाक टिकट जारी किये जाने के बाद विभाग ने इस मामले में प्रथम दृष्‍टया जिम्‍मेदार पाये जाने पर एक विभागीय कर्मी को निलंबित कर दिया है।

डाक विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि शहर के मुख्‍य डाकघर में छोटा राजन और बजरंगी की तस्‍वीरों के साथ डाक टिकट जारी किये गये। राजन और बजरंगी के 12-12 टिकट ‘माई स्‍टैंप’ योजना के तहत छापे गये और विभाग ने इन्हें जारी भी किया।

पोस्‍टमास्‍टर जनरल वीके वर्मा ने छोटा राजन और मुन्‍ना बजरंगी की तस्‍वीरों वाले डाक टिकट जारी करने में हुई चूक को स्‍वीकार किया। वर्मा ने कहा कि अनियमितता और खामियों की जांच शुरू कर दी गई है। वर्मा ने कहा, ''डाक टिकट जारी करने से पहले पहचान की जो आवश्‍यक प्रक्रिया है, उसका अनुपालन किये बिना ही जिम्‍मेदार कर्मी ने डाक टिकट जारी कर दिए।''

उन्‍होंने बताया कि इस मामले में प्रथम दृष्‍टया डाकघर के फ‍िलाटेली (डाक टिकट-संग्रह) विभाग के प्रभारी रजनीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पोस्‍टमास्‍टर जनरल ने कहा, '' हमने इस संबंध में कुछ अन्‍य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किये हैं।''

उन्‍होंने कहा कि भविष्य में ऐसी गलती न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सख्‍त कदम उठाने का फैसला किया गया है। विभाग द्वारा कुछ वर्ष पूर्व शुरू की गई ‘माई स्‍टैंप’ योजना के तहत कोई भी व्‍यक्ति 300 रुपये का भुगतान कर अपनी या अपने परिवार के सदस्‍यों की तस्‍वीर डाक टिकट पर मुद्रित करवाकर जारी करा सकता है।

उल्‍लेखनीय है कि छोटा राजन मुंबई की एक जेल में है और मुन्ना बजरंगी की 2018 में उत्तर प्रदेश की बागपत जेल में हत्‍या कर दी गई थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमुन्ना बजरंगीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप