कानपुर में नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी में डूबे लोगों के घर, नाव से आने-जाने की है मजबूरी, देखिए वीडियो

By अभिषेक पारीक | Published: August 6, 2021 02:11 PM2021-08-06T14:11:39+5:302021-08-06T14:19:30+5:30

कानपुर में पांडु नदी में पानी का स्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिसके कारण स्थानीय लोगों को अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है। 

Kanpur: Ganga and pandu river water level rise, many houses drown in water | कानपुर में नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी में डूबे लोगों के घर, नाव से आने-जाने की है मजबूरी, देखिए वीडियो

(फोटोः एएनआई)

Highlightsकानपुर के कई इलाकों में नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। पांडु नदी में जलस्तर के बढ़ने से कानपुर ग्रामीण के कुछ इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई लोगों के घर पानी में डूब गए हैं, जिसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। 

मानसूनी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। बारिश के कारण कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। साथ ही इसकी सहायक नदियों में भी पानी की आवक बढ़ने से कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। कानपुर में पांडु नदी के जलस्तर बढ़ने से सौ से ज्यादा घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 

कानपुर में पांडु नदी में पानी का स्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आलम ये है कि नदी के किनारे स्थित बर्रा8, वरुण विहार, तात्या टोपे नगर, मेहरबान सिंह का पुरवा जैसे इलाकों में पानी काफी बढ़ गया है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है। 

निचले इलाकों में सौ से ज्यादा घर ऐसे हैं, जहां पर पानी घुसने के बाद लोग दूसरे स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हो गए हैं। कई लोगों ने अपने घरों पर ताला लगा दिया है और रिश्तेदारों या परिचितों के पास चले गए हैं। 

कानपुर के ग्रामीण इलाकों का वीडियो सामने आया है, जहां पर पांडु नदी में जलस्तर बढ़ने से लोगों को अपने घरों को देखने जाने के लिए भी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। लोग अपने जलमग्न घरों तक नाव से ही जा सकते हैं। आलम ये है कि घरों में रखा सारा सामान पानी में डूब चुका है। लोगों को जल्द से जल्द पानी के घटने का इंतजार है। 

पानी के बढ़ने के बाद कई अधिकारियों ने मौके पर जाकर जायजा लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अधिकारियों ने सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वह आसपास बनाए गए शेल्टर होम चले जाएं। पानी का जलस्तर बढ़ने से परेशानी और बढ़ सकती है। 

Web Title: Kanpur: Ganga and pandu river water level rise, many houses drown in water

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे