लाइव न्यूज़ :

BJP विधायक ने जनरल रावत को हंसते हुए दी श्रद्धांजलि, तस्वीर वायरल हुई तो लगाया फेस ऐप से फोटो एडिट का आरोप

By आजाद खान | Updated: December 12, 2021 10:41 IST

बीजेपी विधायक विनोद कटियार का यह फोटो देखते ही देखते वायरल हो गया जिसके बाद लोगों ने उन पर खूब तंज कसा है।

Open in App
ठळक मुद्देशहीदों को श्रद्धांजलि देते समय बीजेपी विधायक का कथित तौर पर हंसता हुआ फोटो वायरल हो गया है। इस पर यूपी कांग्रेस समेत अन्य लोगों ने भी तंज कसा है। विधायन ने सफाई देते हुए अपने फोटो के साथ छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया है।

भारत: कानपुर (देहात) के बीजेपी विधायक विनोद कटियार को शहीदों को दी जा रही श्रद्धांजलि में कथित तौर पर हंसते हुए फोटो खिचाने से उनकी खूब आलोचना हो रही है। बता दें कि यह श्रद्धांजलि तमिलनाडु हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद होने वाले CDS चीफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत उनके अन्य साथिओं की दी जा रही थी। इस मौके पर विधायक जी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया, जिसके बाद विधायक जी पर खूब तंज कसा जा रहा है। 

क्या कहना है बीजेपी विधायक का 

मामले में बयान देते हुए बीजेपी विधायक ने अपनी सफाई दी और कहा उनके तस्वीर के साथ छेड़छाड़ किया गया है। विधायक के अनुसार, वे सीडीएस विपिन रावत और उस हादसे में शहीद हुए अन्य सेनाकर्मियों को श्रद्धाजलि देने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रेलवे ग्राउंड पुखराया में बुलाई गई एक सभा में शामिल हुए थे। उनका आरोप है कि इस सभा की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उसे फेसबुक पर डाल दिया गया है। उनका कहना है कि किसी फेस ऐप के जरिए उनकी हंसती हुई फोटो को एडिट कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। मामले में विधायक ने अज्ञात लोगों पर एफआईआर भी कराया है। 

विधायक की हो रही जमकर आलोचना

कानपुर (देहात) के विधायक का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उन पर तंज कसना शुरु कर दिया। फोटो को ट्वीट कर यूपी कांग्रेस ने कहा, "भाजपाईयों की श्रृद्धांजलि सभा। ये हमेशा शहीदों का अपमान करते हैं।" इसके अलावा पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने भी इस पर ट्वीट कर अपना एतराज जताया और कहा, "कल नशेड़ी पत्रकार की श्रद्धांजलि देखी। आज कानपुर के BJP विधायक विनोद कटियार की खिलखिलाती श्रद्धांजली देख लो।" बता दें कि विधायक ने बाद में बयान जारी कर अपनी सफाई भी दी और कहा कि असल में ऐसी कोई घटना घटी ही नहीं, यह उन्हें केवल बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।  

टॅग्स :भारतउत्तर प्रदेश समाचारवायरल वीडियोBJP
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है