लाइव न्यूज़ :

UP: कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस और कार की जबरदस्त भिड़ंत, पांच लोगों की मौत, 18 घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 19, 2020 09:47 IST

कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक निजी बस और कार की टक्कर हुई, हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हैं। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देसवारियों से भरी तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मारी।हादसे के बाद जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल, बस और कार की भिड़ंत हुई है। इसके बाद तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिबाइडर तोड़कर खाी में जा गिरी। 

मिली जानकारी के अनुसार, कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक निजी बस और कार की टक्कर हुई, हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हैं। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि बस दरभंगा (बिहार) से दिल्ली जा रही थी। सवारियों से भरी तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और डिबाइडर तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। वहीं, कार भी एक्सप्रेस वे से नीचे खाई में गिर गई। हादसे के बाद जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस शवों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है और सभी शवों को मोर्चरी में ले जाने की तैयारी कर रही है। 

रायबरेली में चार लोगों की हुई थी मौत

इससे पहले 11 जुलाई को रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहा के पास सिविल लाइन्स चौराहे की ओर से आ रही एक सफारी जीप ने दो बाइक सवार और एक युवक को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद वह पलट गई थी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी,  जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। घटना में घायल हुए छह लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जिसमें चिकित्सकों ने विनय कुमार वर्मा, शिवम साहू, विनोद और रूपेश को मृत घोषित कर दिया था। वहीं रोहित सोनकर और गिरिजा शंकर घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल से इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया था।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां