लाइव न्यूज़ :

Kanjhawala Case: कंझावला कांड पर बड़ा एक्शन, तीन पीसीआर वैन और दो पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी निलंबित, जानें मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 12, 2023 21:46 IST

Kanjhawala Case: गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को पीसीआर वैन, जांच चौकी के पर्यवेक्षण अधिकारियों को अपना कर्तव्य निभाने में ‘असफल’ रहने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से आरोप पत्र जल्द से जल्द दायर करने को कहा है।ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों को निलंबित करने का निर्देश दिया है। युवती को कार से घसीटने को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रिपोर्ट तलब की थी। 

नई दिल्लीः कंझावला कांड पर गृह मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लिया है। युवती को कार से घसीटने को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रिपोर्ट तलब की थी। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने गुरुवार को तीन पीसीआर वैन और दो पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की सिफारिश की है।

ये पुलिस कर्मी उस समय ड्यूटी पर थे, जब यह वीभत्स घटना हुई, जिसमें महिला के शरीर को उसके स्कूटर से टकराने के बाद एक कार द्वारा कई किलोमीटर तक घसीटा गया। इसके अलावा एमएचए ने सिफारिश की है कि दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा इन पुलिस कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।

जांच से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को सुझाव दिया है कि मामले में जांच में लापरवाही को देखते हुए पर्यवेक्षी अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द अदालत में चार्जशीट दायर करने और सभी आवश्यक कदम उठाने का सुझाव दिया ताकि उन्हें सजा मिल सके।

गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को पीसीआर वैन, जांच चौकी के पर्यवेक्षण अधिकारियों को अपना कर्तव्य निभाने में ‘असफल’ रहने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है। कंझावला में महिला को कार से घसीटने के मामले में गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से आरोप पत्र जल्द से जल्द दायर करने को कहा है।

टॅग्स :अमित शाहदिल्ली पुलिसBJPआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस