लाइव न्यूज़ :

'कन्हैया कुमार को कांग्रेस अध्यक्ष बना दो,' राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: October 1, 2021 19:30 IST

राष्ट्रीय जनता दल के नेता शिवानंद तिवारी ने कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि एक समय वामपंथी कन्हैया कुमार में अपना भविष्य देख रहे थे. अब कांग्रेस उनमें अपना भविष्य देख रही है.

Open in App

पटना: कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होते ही बिहार में सियासत तेज हो गई है. इसके बाद राजद के नेता व पूर्व मंत्री शिवानन्द तिवारी ने तंज कसते हुए कांग्रेस को कन्हैया कुमार को अध्यक्ष बनाने की नसीहत दे डाली है. 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते समय कन्हैया कुमार ने कहा कि कांग्रेस एक डूबती हुई जहाज है, जिसे बचाना है. अगर बड़ी जहाज नहीं बचेगी तो छोटी-छोटी कस्तियों का क्या होगा? इस प्रकार का बयान ही कांग्रेस की स्थिति को बयां कर देती है.

शिवानंद तिवारी ने कहा कि एक समय वामपंथी कन्हैया कुमार में अपना भविष्य देख रहे थे. अब कांग्रेस उनमें अपना भविष्य देख रही है. उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार को ही कांग्रेस अपना अध्यक्ष बना दें. पिछले दो साल से ऐसे भी वहां कोई स्थायी अध्यक्ष नहीं है. 

उन्होंने कहा कि भाषण देने की कला में वाकई कन्हैया कुमार का कोई जोड़ नहीं है. लेकिन भाषण देने से ही स्थिति नहीं बदल सकती है. आज बात कुछ और ही है. आज कांग्रेस उनमें अपना भविष्य देख रही है. 

'तेजस्वी यादव को कन्हैया से खतरा नहीं'

शिवानंद तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव को कन्हैया से कोई भी खतरा नहीं है. 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बेगूसराय में तेजस्वी के प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे और कन्हैया कुमार तीसरे स्थान पर थे. ऐसे में अंदाज लगाया जा सकता है कि कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने से तेजस्वी को क्या दिक्कत हो सकती है. उन्होंने लोकसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी को हराने का काम किया. बेगूसराय में सेक्यूलर वोट को बांटकर भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम किया. अब वो कांग्रेस में गए हैं. देखना है वहां क्या गुल खिलाते हैं. 

वहीं कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए शिवानंद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी के साथ मेरी पूरी सहानुभूती है. उन्होंने पंजाब का जिक्र करते हुए सिद्धू और कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की लडाई की बात कही. कांग्रेस बाहरी व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास करती है. 

उन्होंने कहा कि जो पार्टी पिछले दो साल से अपना स्थायी अध्यक्ष नहीं चुन पा रही है. उसे तो पहले अपने व्यक्तियों पर विश्वास करनी चाहिए. एक स्थायी अध्यक्ष का चयन करना चाहिए. मैं खुद चाहता हूं की कांग्रेस मजबूत हो. उससे राजद को भी कुछ मदद मिले. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 70 से अधीक सीटें कांग्रेस ने ले ली. लेकिन 7 से ज्यादा सीटों पर राहुल गांधी भाषण करने तक नही गए.

टॅग्स :कन्हैया कुमारकांग्रेसआरजेडीबिहार समाचारतेजस्वी यादवराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल