लाइव न्यूज़ :

'अग्निपथ योजना' के खिलाफ कांग्रेस के पटना में 'सत्याग्रह' के दौरान कन्हैया कुमार को करना पड़ा विरोध का सामना, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2022 18:03 IST

बिहार में कन्हैया कुमार के लिए उस समय मुश्किल स्थिति पैदा हो गई जब कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. कुछ युवाओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें देशद्रोही बताया.

Open in App
ठळक मुद्देपटना साहिब में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान कन्हैया कुमार के विरोध में हुई नारेबाजी।कुछ युवाओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और देशद्रोही बताया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नारेबाजी कर रहे लोगों के बीच मारपीट भी हुई। ‘अग्निपथ योजना’ के विरोध में कांग्रेस की ओर से आयोजित 'सत्याग्रह' कार्यक्रम के दौरान हुई घटना।

पटना: ‘अग्निपथ योजना’ के विरोध में बिहार कांग्रेस की ओर से पटना साहिब स्थित चौक पर सत्याग्रह धरना दिया गया. इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और युवा नेता कन्हैया समेत कई नेता शामिल हुए. इस दौरान जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को विरोध का भी सामना करना पड़ा. 

दरअसल, कुछ युवाओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और देशद्रोही बताया. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नारेबाजी कर रहे युवाओं के बीच मारपीट भी हुई. कन्हैया का विरोध कर के लोगों ने 'कन्हैया कुमार मुर्दबाद... वासस जाओं' का नारा लगाया.

यह पूरा वाकया पटना सिटी के चौक शिकारपुर में सत्याग्रह प्रदर्शन के दौरान कन्हैया कुमार के भाषण के दौरान हुआ. कन्हैया कुमार जब भाषण दे रहे थे उसी दौरान एक युवक उनका विरोध करने लगा और कन्हैया कुमार के खिलाफ नारेबाजी की. इसके बाद बाकी युवा भी उग्र हो गए और नारेबाजी करने लगे. 

इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता भी खड़े हो गए और नारेबाजी कर रहे युवाओं से उनकी मारपीट भी हुई. नारेबाजी कर रहे युवाओं का कहना था कि वो देश के खिलाफ बातें करते हैं. इसलिए वो उनका विरोध कर रहे हैं. हंगामे के बीच कन्हैया कुमार ने आनन-फानन में अपना भाषण खत्म किया और उन्हें सुरक्षाकर्मियों द्वारा वहां से निकाला गया. इस सत्याग्रह में कन्हैया के साथ बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे.

वहीं, भाषण के दौरान कन्हैया कुमार ने अग्निपथ योजना को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना बिहार के युवाओं पर भारी पड़ेगी. सेना की नौकरी करना हमारे लिए गर्व की बात है. साथ ही अपने भाषण के दौरान कन्हैया ने लोगों से पूछा कि क्या सेना को ठेका के हवाले कर दिया जाना चाहिए? 

कन्हैया कुमार ने अग्निपथ योजना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. इस योजना के लागू होने के बाद देश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है. कन्हैया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश में रक्षा सुधार के पक्ष में है, लेकिन एनडीए सरकार देश की सेवा करने के इच्छुक देशभक्तों के सपनों को कुचल रही है.

टॅग्स :बिहार समाचारअग्निपथ स्कीमकन्हैया कुमारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए