लाइव न्यूज़ :

Kangana Ranaut Mandi Lok Sabha Seat: ...' मैं बीफ और रेड मीट नहीं खाती', विरोधियों को बीजेपी उम्मीदवार कंगना ने दिया जवाब

By धीरज मिश्रा | Updated: April 8, 2024 11:09 IST

Kangana Ranaut Mandi Lok Sabha Seat: मंडी लोकसभा से बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रन्नौत ने कहा कि वह बीफ नहीं खाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना का दावा वह नहीं खाती हैं बीफ बीते दिनों पहले उन पर कांग्रेस नेता ने लगाए थे आरोप बीजेपी ने कंगना को मंडी लोकसभा सीट से बनाया है उम्मीदवार

Kangana Ranaut Mandi Lok Sabha Seat: मंडी लोकसभा से बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रन्नौत ने कहा कि वह बीफ नहीं खाती हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से दी है। उन्होंने कहा कि वह बीफ व किसी भी तरह का रेड मीट नहीं खाती हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि मैं गोमांस या किसी अन्य प्रकार के लाल मांस का सेवन नहीं करती हूं।

यह शर्मनाक है कि मेरे बारे में पूरी तरह से आधारहीन अफवाहें फैलाई जा रही हैं, मैं दशकों से योगिक और आयुर्वेदिक जीवन शैली की वकालत और प्रचार कर रही हूं। उन्होंने कहा कि मेरी छवि को अब ऐसी रणनीतियां धूमिल करने के लिए काम नहीं करेंगी। मेरे लोग मुझे जानते हैं और वे जानते हैं कि मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और कोई भी चीज़ उन्हें कभी गुमराह नहीं कर सकती। 

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने लगाए थे आरोप

कंगना रन्नौत पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया था कि जिसे हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है वह बीफ खाती हैं। इस पर कंगना ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से सफाई दी है।

कंगना को लगातार कांग्रेस कर रही है टारगेट

मंडी लोकसभा से बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रन्नौत पर यह पहली बार नहीं जब हमला किया गया हो। पूर्व में उन पर जब उनके नाम का ऐलान किया गया कि वह मंडी लोकसभा से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बाद में जब बवाल हुआ तो उन्होंने पोस्ट हटा दिया। वीडियो जारी कर कंगना से माफी भी मांगी। हालांकि, बीजेपी ने इसे लेकर कांग्रेस को जमकर घेरा। 

कंगना ने मंडी लोकसभा में चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। वह लगातार लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपने लिए जनसमर्थन जुटा रही हैं। कंगना को इस दौरान मंडी के लोगों को साथ भी मिल रहा है।

टॅग्स :कंगना रनौतMandiलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?