लाइव न्यूज़ :

कंगना खेल रही हैं कबड्डी तो ईशान फुटबॉल, ये है कारण

By असीम चक्रवर्ती | Updated: July 2, 2018 09:47 IST

हर काम के प्रति कंगना का जो डेडिकेशन है, उसे देखते हुए लगता है कि वह असंभव को भी सच कर दिखाएंगी।

Open in App

मुंबई, 2 जुलाईः इधर कई मौकों पर उन्हें कबड्डी खेलते हुए देखा जा सकता है। असल में अपनी अगली फिल्म में वह कबड्डी खिलाड़ी का किरादार कर रही हैं। अब उसी के संदर्भ में उन्होंने अपना यह प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। जिम में वह कबड्डी खिलाड़ी की तरह जोरदार ट्रेनिंग ले रही हैं।

सिर्फ यही नहीं, जल्द ही वह मैदान में पेशेवर खिलाड़ी से कबड्डी खेलने का पूरा सही तरीका सीखेंगी। उनका कहना है कि सिर्फ दो हफ्ते में इस लोकप्रिय खेल को समझना कठिन है। लेकिन हर काम के प्रति कंगना का जो डेडिकेशन है, उसे देखते हुए लगता है कि वह असंभव को भी सच कर दिखाएंगी।

ईशान का फुटबाल प्रेम

जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर के बाद नवोदित अभिनेता ईशान खट्टर का फुटबाल प्रेम भी खुलकर सामने आ गया है। असल में इन दिनों बॉलीवुड में वर्ल्ड कप फुटबाल के चलते फुटबाल का नशा अपने चरम पर है। कई अभिनेता यहां तक कि अभिनेत्रियां भी अपने पसंदीदा फुटबाल टीम का भरपूर सपोर्ट कर रहे हैं।

हाल ही में दूसरे कई अभिनेताओं की तरह ईशान भी मुंबई के एक मैदान में फुटबाल खेलते हए दिखाई पड़े। ईशान कहते हैं, ‘फुटबाल मेरा फेवरेट गेम है। स्कूल-कॉलेज में इसे मैंने काफी खेला है। अब तो कुछ खास मौकों पर ही खेलने का समय निकाल पाता हूं।’ उनकी पसंदीदा फुटबाल टीम के बारे में पूछने पर उनका जवाब होता, ‘फ्रांस और अर्जेंटीना।’

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos