लाइव न्यूज़ :

सही कह रही हैं कंगना - ‘कू’ घर जैसा है, बाकी सब किराये का है : कू की सह-संस्थापक

By भाषा | Updated: May 5, 2021 08:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई घृणा भाषण संबंधी नियमों के उल्लंघन को लेकर ट्विटर द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत का हैंडल प्रतिबंधित किए जाने के कुछ ही घंटों बाद प्रतिद्वंद्वी एप ‘कू’ ने अभिनेत्री का स्वागत किया और कहा कि उनका यह मानना बिल्कुल सही है कि ‘मेड इन इंडिया’ प्लेटफॉर्म घर जैसा लगता है, बाकि सब किराये का लगता है।

अमेरिकी कंपनी ट्विटर पर चुटकी लेते हुए ‘कू’ की सह-संस्थापक अप्रामेया राधाकृष्णन ने 16 फरवरी, 2021 का रनौत का संदेश साझा किया।

राधाकृष्णन ने ‘कू’ पर लिखा है, ‘‘यह कंगना रनौत का पहला कू था। उनका कहना सही है कि कू घर जैसा लगता है, बाकी सब किराए जैसा।’’

मंच के सह-संस्थापक मयंक बिडावटका ने रनौत का स्वागत करते हुए कहा कि इस मंच पर वह गर्व के साथ अपने विचार रख सकती हैं।

कू पर कंगना के 4.48 लाख फॉलोवर्स हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी