लाइव न्यूज़ :

जब शिवराज सिंह चौहान निक्कर में थे तब मैं सांसद बन गया था, कमलनाथ ने एमपी सीएम पर बोला हमला

By अनिल शर्मा | Updated: July 12, 2022 10:14 IST

शिवराज सिंह के आरोपों पर कमलनाथ ने सफाई देते हुए कहा कि मैं नगर निगम का मतदाता नहीं हूं मेरा गांव नगर निगम में नहीं आता। अगर मैं नगर निगम का मतदाता होता तो मैं जरूर वोट देता

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह ने निगम चुनाव में वोट नहीं डालने को लेकर कमलनाथ पर कटाक्ष किया थाशिवराज ने कहा था कि जो व्यक्ति खुद अपनी पार्टी को वोट ना दे, वह क्या विकास करेगा

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौकों दर मौकों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ पर हमलावर रहे हैं। चाहे महाराष्ट्र में सियासी संकट हो या फिर मध्य प्रदेश की विकास की बात, हर मौकों पर शिवराज कमलनाथ पर निशाना साधने से चूकते नहीं है। रविवार को शिवराज सिंह ने कमलनाथ पर वोट नहीं डालने को लेकर उनकी आलोचना की तो इस बार कमलनाथ भी चुप नहीं बैठे।

शिवराज सिंह ने निगम चुनाव में वोट नहीं डालने को लेकर कमलनाथ पर कटाक्ष किया था। एमपी के सीएम ने कहा कि कांग्रेस का विकास से कोई लेना-देना नहीं है। कमलनाथ ने तो अपना वोट ही नहीं दिया। जो व्यक्ति खुद अपनी पार्टी को वोट ना दे, वह क्या विकास करेगा। इस पर कमलनाथ ने उनको करारा जवाब दिया।

कमलनाथ ने कहा कि जब शिवराज सिंह चौहान निक्कर में थे, मैं सांसद बन गया था। बकौल कमलनाथ- मैं नगर निगम का मतदाता नहीं हूं मेरा गांव नगर निगम में नहीं आता। अगर मैं नगर निगम का मतदाता होता तो मैं जरूर वोट देता लेकिन शिवराज सिंह के पेट में दर्द हो रहा है कि मैंने वोट नहीं डाला। कमलनाथ ने आगे कहा,  जब ये निक्कर में थे तब मैं MP बन गया था।

शिवराज चौहान ने मुरैना नगर पालिका निगम में भाजपा के उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगा। महापौर पद की प्रत्याशी मीना जाटव और 47 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कमलनाथ पर हमला बोला। इस दौरान शिवराज ने मुरैना का विकसित शहर बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मेरे खजाने में पैसे की कमी नहीं है। 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

कारोबार15.18 करोड़ टन उत्पादन के साथ चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक भारत?, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 फसलों की 184 नई किस्में जारी की

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह