लाइव न्यूज़ :

कल्याण सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित

By भाषा | Updated: August 27, 2021 16:53 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियों को उनके बेटे राजवीर ने शुक्रवार को नरोरा इलाके में गंगा नदी में विसर्जित कर दिया। इससे पहले दिन में कल्याण सिंह के पोते और उत्तर प्रदेश के मंत्री संदीप सिंह ने अंतिम संस्कार स्थल से अस्थियां एकत्र कीं। कल्याण सिंह का 21 अगस्त को लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को लखनऊ में सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। कल्याण सिंह का सोमवार को नरोरा में गंगा तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों सहित कई केंद्रीय और राज्य मंत्री शामिल हुए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को अलीगढ़ जिले के अतरौली स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी