लाइव न्यूज़ :

Kalkaji Election Results 2025: 2800 वोट से पीछे सीएम आतिशी?, कालकाजी में रमेश बिधूड़ी आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2025 11:32 IST

Kalkaji Election Results 2025 Live: कालकाजी सीट पर मुख्यमंत्री आतिशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रमेश बिधूड़ी से 2800 मतों से पीछे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देKalkaji Election Results 2025 Live: निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई। Kalkaji Election Results 2025 Live: ‘आप’ का राष्ट्रीय राजधानी से सफाया हो जाएगा।Kalkaji Election Results 2025 Live: कालकाजी के मतदाताओं ने विकास को चुना है और वे भाजपा का साथ देंगे।

Kalkaji Election Results 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव मतगणना में कालकाजी सीट पर मुख्यमंत्री आतिशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रमेश बिधूड़ी से 2800 मतों से पीछे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई। बिधूड़ी ने कहा आम आदमी पार्टी (आप) का दिल्ली से ‘सफाया’ हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘जनता भाजपा को निर्णायक जनादेश देगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली देश के बाकी हिस्सों की तरह प्रगति करेगी। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ‘आप’ का राष्ट्रीय राजधानी से सफाया हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि कालकाजी के मतदाताओं ने विकास को चुना है और वे भाजपा का साथ देंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे तो बिधूड़ी ने कहा, ‘‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं तीन बार विधायक और दो बार सांसद रह चुका हूं, हमारे लिए पद मायने नहीं रखते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां जनता की सेवा करने आया हूं। मैं ऐसी पार्टी से जुड़ा हूं जो जनता के लिए काम करती है।’’

शुरुआती मतगणना के रुझानों में भाजपा 43 सीट पर आगे है, जबकि आप 27 सीट पर आगे है। दिल्ली विधानसभा में 70 सीट हैं। हालांकि, टेलीविजन चैनलों पर दिखा गया है कि भाजपा 44 सीट पर आगे है जो बहुमत के आंकड़े 36 से काफी ऊपर है। इसके अलावा ‘आप’ 25 और कांग्रेस एक सीट पर आगे है।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025कालकाजीआतिशी मार्लेनाBJPAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?