लाइव न्यूज़ :

Kaimur Bihar: एयर बैलून सेवा, 6 लोग एक साथ भर सकेंगे उड़ान, जानें किराया और सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2025 15:21 IST

Kaimur Bihar: हर ट्रिप 100-120 फीट की ऊंचाई तक जाएगी, जहां से यात्री पूरे इलाके का पक्षी दृष्टि से अवलोकन कर सकेंगे. एक ट्रिप की अवधि लगभग 15 मिनट होगी।

Open in App
ठळक मुद्देपर्यटन विभाग ने बताया कि एक बैलून में 6 लोग एक साथ उड़ान भर सकेंगे।रोमांचक सफर का आनंद केवल 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोग ही ले सकेंगे। मौसम की स्थिति को देखते हुए बैलून सेवा का संचालन सुबह 6 से 8 बजे और शाम 5 बजे से किया जाएगा।

Kaimur Bihar:बिहार में कैमूर जिले की पहाड़ियों और दुर्गावती डैम के मनोरम नज़ारे आसमान से अब पर्यटक देख सकेंगे। जल्द ही रोहतास जिले के करमचट इको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब में हॉट एयर बैलून सेवा शुरू होने जा रही है। इस रोमांचक सफर का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास किया था, जिसकी कुल लागत 4973.33 लाख रुपए है। पर्यटन विभाग ने बताया कि एक बैलून में 6 लोग एक साथ उड़ान भर सकेंगे। हर व्यक्ति के लिए 500 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। 

हालांकि, इस रोमांचक सफर का आनंद केवल 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोग ही ले सकेंगे। मौसम की स्थिति को देखते हुए बैलून सेवा का संचालन सुबह 6 से 8 बजे और शाम 5 बजे से किया जाएगा। हर ट्रिप 100-120 फीट की ऊंचाई तक जाएगी, जहां से यात्री पूरे इलाके का पक्षी दृष्टि से अवलोकन कर सकेंगे. एक ट्रिप की अवधि लगभग 15 मिनट होगी।

इस परियोजना के तहत 271.16 लाख रुपए की लागत से बादलगढ़ में बोट हाउस कैंप का भी निर्माण किया जा रहा है। यह पूरी योजना रोहतास जिले में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। वन क्षेत्र अधिकारी और इको टूरिज्म प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि हॉट एयर बैलून सेवा शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन और रोमांच प्रेमियों की संख्या बढ़ेगी।

जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस बीच वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि कैमूर के अलावे रोहतास जिले के तीन प्रमुख स्थलों– तुतला भवानी, गुप्ता धाम और मांझर कुंड को इको टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित इन तीनों स्थलों को पर्यावरण अनुकूल पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है।

तुतला भवानी में पहले से ही इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य किए जा चुके हैं, जिन्हें और विस्तारित किया जाएगा। रोहतास का गुप्ता धाम, जो धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है, इसके विकास के लिए पूर्व में एक करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई थी। अब वहां पर्यटकों की सुविधा के लिए विशेष पर्यावरण अनुकूल 'आल वेदर रोड' का निर्माण किया जाएगा, क्योंकि पारंपरिक पक्की सड़क का निर्माण वहां की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण संभव नहीं है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?