लाइव न्यूज़ :

कैलाश विजयवर्गीय बोले, उन्हें मुर्शिदाबाद के रास्ते में गुंडों ने घेरा, शिवराज सिंह ने कहा- बदमाशों को ममता दीदी का है संरक्षण प्राप्त

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 18, 2019 18:53 IST

मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष राकेस सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'कैलाश विजयवर्गीय बंगाल के मुर्शिदाबाद में समुदाय विशेष के लोगों ने जो किया है वह बेहद निंदनीय है।'

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बुधवार (18 दिसंबर) को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मुर्शिदाबाद जाने के रास्ते में नवागांव में कई गुंडों ने उनकी कार को घेर लिया।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बुधवार (18 दिसंबर) को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें मुर्शिदाबाद जाने के रास्ते में नवागांव में कई गुंडों ने उनकी कार को घेर लिया। विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि उन्हें उस कार्यक्रम में जाने की अनुमति नहीं है जिसमें उन्हें पहुंचना था। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर उन्हें रोकने की कोशिश की गई।

मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष राकेस सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'कैलाश विजयवर्गीय बंगाल के मुर्शिदाबाद में समुदाय विशेष के लोगों ने जो किया है वह बेहद निंदनीय है। यह सरकार प्रायोजित आतंकवाद का हिस्सा है, संवैधानिक व्यवस्थाओं को तारतार किया जा रहा है। मध्य प्रदेश बीजेपी की ओर से मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।' वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, 'गुंडे-बदमाशों को ममता दीदी का विशेष संरक्षण प्राप्त है! बंगाल में एक जनप्रतिनिधि की सुरक्षा के यदि ये हाल हैं तो आम जनता की सुरक्षा तो भगवान भरोसे ही होगी। ऐसे जंगलराज को अब कुचलने के समय आ गया है! आशा है कि कैलाश विजयवर्गीय जी सकुशल होंगे।' इसके बाद कैलाश विजय वर्गीय ने ट्वीट कर जानकारी दी और कहा, 'दिनभर की जद्दोजहद के बाद शाम को मैं मुर्शिदाबाद पहुँच गया। मैं बिल्कुल सुरक्षित और ठीक हूँ। लेकिन, यदि देश के गृहमंत्री अमित शाह जी सीआईएसएफ और स्थानीय प्रशासन को सचेत नहीं करते तो आज कुछ भी हो सकता था। आज हमारे रास्ते में हर तरह की अड़चनें डाली गईं।' 

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगालशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह