बिहार का काबर ताल अंतरराष्ट्रीय महत्व पाने वाला राज्य का पहला दलदल बना

By भाषा | Updated: November 12, 2020 15:48 IST2020-11-12T15:48:13+5:302020-11-12T15:48:13+5:30

Kabar Tal of Bihar became the first bog of the state to gain international importance | बिहार का काबर ताल अंतरराष्ट्रीय महत्व पाने वाला राज्य का पहला दलदल बना

बिहार का काबर ताल अंतरराष्ट्रीय महत्व पाने वाला राज्य का पहला दलदल बना

नयी दिल्ली, 12 नवंबर केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि बिहार के बेगूसराय जिले के काबर ताल को ‘रामसर कन्वेन्शन’ के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व का दलदल घोषित किया गया है। राज्य में यह दर्जा प्राप्त करने वाला यह पहला दलदल है।

दलदल का समुचित इस्तेमाल और इसके संरक्षण के लिए ‘रामसर कन्वेन्शन’ एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है। इसका नाम ईरान के शहर ‘रामसर’ के नाम पर है, जो कैस्पियन सागर के किनारे है। रामसर में ही इस समझौते पर दो फरवरी, 1971 को हस्ताक्षर हुए थे।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, ‘‘ यह जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि बिहार को पहला रामसर स्थल मिला है। बिहार का काबर ताल अंतरराष्ट्रीय महत्व का पहला दलदल बन गया है।’’

उन्होंने ट्वीट किया कि यह जैव विविधता और प्रवासी पक्षियों के लिए मध्य एशियाई फ्लाईवे का महत्वपूर्ण दलदल है। इसके साथ ही भारत में रामसर स्थलों की संख्या 39 हो गई है । भारत में ओडिशा की चिल्का झील, राजस्थान का केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, पंजाब की हरिके झील, मणिपुर की लोकटाक झील और जम्मू कश्मीर की वुलर झील समेत अन्य स्थल इनमें शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kabar Tal of Bihar became the first bog of the state to gain international importance

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे