लाइव न्यूज़ :

गुजरात की जनता ने जो इतिहास लिखा है उसके लिए भाजपा की एक कार्यकर्ता की ओर से धन्यवाद- विधानसभा चुनाव पर बड़ी जीत पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 9, 2022 20:18 IST

एमसीडी चुनाव पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि दिल्ली निगम चुनाव में भी भाजपा ने 105 वार्डो में जीत दर्ज की है। ऐसे में आने वाले समय में इन दोनों राज्यों में भाजपा का परचम लहराएगा। इस बीच कांग्रेस पार्टी को लेकर हुए सवाल में उन्होंने जवाब देते हुए कहा है की वह अपने अस्तित्व को खोज कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बयान दिया है। उन्होंने इस जीत के लिए गुजरात की जनता को धन्यवाद कहा है। इस मौके पर उन्होंने हिमाचल चुनाव में भी भाजपा की हार पर बोला है।

भोपाल: गुजरात में आज तक किसी दल को इतनी सीटें कभी नहीं मिली जितने इस बार भाजपा को मिली है। इस प्रचंड बहुमत और भाजपा के प्रति विशवास जताने के लिए वहां की जनता को एक भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के हैसियत से दिल से धन्यवाद प्रेषित करता हूं।

हिमाचल में कांग्रेस ने जरुर जीता दर्जा की है लेकिन वह जीत का अंतर एक प्रतिशत से भी कम है। दिल्ली और हिमाचल में भाजपा का परचम जरुर लहराएगा। यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया में इन्दौर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही है।  

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या कहा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शहर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने शुक्रवार शाम को वहां पहुंचे थे। ऐसे में सिंधिया ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित गुजरात और विकसित भारत की जो कल्पना है उसका ही परिणाम है कि गुजरात में भाजपा को 156 सीटों पर जीत मिली है। यह प्रचंड जीत बताती है की जो काम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहा ही उसपर जनता को भरोसा है।

हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर क्या बोले है ज्योतिरादित्य सिंधिया

हिमाचल में भाजपा जरुर सरकार नहीं बना पायी लेकिन वह मतों के अंतर को पाट दिया है। अभी तक वहां जिसने भी सरकार बनायी उसके और विपक्षी पार्टी के बीच 6 से 7 फीसदी वोटो का अंतर रहता था लेकिन भाजपा को कांग्रेस से सिर्फ 0.9 फीसदी वोट कम मिले है।

इस पर बोलते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा है कि दिल्ली निगम चुनाव में भी भाजपा ने 105 वार्डो में जीत दर्ज की है। आने वाले समय में इन दोनों राज्यों में भाजपा का परचम लहराएगा। कांग्रेस पार्टी को लेकर हुए सवाल में उन्होंने कहा की वह अपने अस्तित्व को खोज रही है। 

टॅग्स :Jyotiraditya Scindiaगुजरात विधानसभा चुनाव 2022Gujarat Election 2022:
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?