लाइव न्यूज़ :

अदालत की देख-रेख में हो जस्टिस लोया की मौत की जांच: याचिकाकर्ता

By IANS | Updated: March 8, 2018 23:16 IST

1 दिसंबर 2014 को नागपुर में एक कलीग की बेटी की शादी में जाते वक्त जस्टिस लोया की मौत हुई थी। तब वह सीबीआई के स्पेशल जज थे।

Open in App

नई दिल्ली, 8 मार्च: न्यायाधीश बीएच लोया की मौत के मामले में एक याचिकाकर्ता ने गुरुवार को कहा कि न्यायाधीश की मौत जिन परिस्थितियों में हुई उनसे गंभीर संदेह पैदा होता है, लिहाजा शीर्ष अदालत को मामले की जांच अदालत की देख-रेख में स्वतंत्र रूप से करवानी चाहिए। बंबई अधिवक्ता संघ के वकील दुष्यंत दवे ने कारवां मैगजीन की नवंबर 2017 की एक रिपोर्ट के बाद महाराष्ट्र सरकार की ओर से जल्दबाजी में और लापरवाही से तैयार की गई रिपोर्ट का जिक्र करते हुए प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया कि रिपोर्ट की संदेहास्पद पहलुओं को दर्शाने के लिए मजबूत परिस्थितियां हैं। 

जज लोया की मौत की जांच: याचिकाकर्ता के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- केस से हटने के लिए डाला जा रहा है दबाव

वरिष्ठ अधिवक्ता दवे ने न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ समेत प्रधान न्यायाधीश की पीठ को बताया कि रिपोर्ट 'पूर्व कल्पित' व 'पूर्व निर्धारित' थी। उन्होंने खेद जाहिर करते हुए कहा कि न्यायपालिका 'अनजाने में' इसमें शामिल हो गई। 

अदालत तहसीन पूनावाला, बंबई अधिवक्ता संघ, महाराष्ट्र के पत्रकार बंधुराज संभाजी लोन और अन्य की ओर से न्यायाधीश लोया की मौत की स्वतंत्र जांच करवाने की मांग करते हुए दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। 

न्यायाधीश लोया सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले की सुनवाई कर रहे थे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष अमित शाह आरोपी थे। बाद में शाह को मामले में बरी कर दिया गया। लोया की मौत की जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई शुक्रवार को भी जारी रहेगी।  

टॅग्स :बीएच लोयासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर