लाइव न्यूज़ :

न्यायमूर्ति पटनायक ने की न्यायमूर्ति गोगोई के खिलाफ बड़ी साजिश का दावा करने वाले वकील से पूछताछ

By भाषा | Updated: August 21, 2019 05:39 IST

गौरतलब है कि शीर्ष न्यायालय ने 25 अप्रैल को पैनल का गठन किया था और सीबीआई और खुफिया ब्यूरो और दिल्ली पुलिस के आयुक्त को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था। 

Open in App

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ बड़ी साजिश रचने के आरोपों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय की ओर से नियुक्त एक सदस्यीय समिति ने मंगलवार को यह दावा करने वाले वकील का बयान दर्ज करने के साथ अपनी जांच पूरी कर ली। समिति सितंबर के मध्य में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

सूत्रों ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायधीश ए.के.पटनायक की एक सदस्यीय समिति को शीर्ष अदालत ने वकील उत्सव सिंह बैंस के दावे की जांच करने के लिए नियुक्त किया था। बैंस ने शीर्ष अदालत में मनमुताबिक पीठ तय किये जाने सहित कई अरोप लगाए थे।

सूत्रों ने बताया कि बैंस की ओर से दाखिल हलफनामे और अन्य दस्तावेजों की जांच समिति ने कर ली है। अब पूर्ण रिपोर्ट सितंबर के दूसरे हफ्ते में सीलबंद लिफाफे में शीर्ष अदालत में जमा करेगी। उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति पटनायक ने वकील से मंगलवार सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया।

गौरतलब है कि शीर्ष न्यायालय ने 25 अप्रैल को पैनल का गठन किया था और सीबीआई और खुफिया ब्यूरो और दिल्ली पुलिस के आयुक्त को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं