लाइव न्यूज़ :

जस्टिस चेलमेश्वर ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा को लिखा पत्र, कहा- न्यायपालिका की आजादी पर पूरा कोर्ट करे विचार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 29, 2018 15:51 IST

जस्टिस चेलमेश्वर ने ये पत्र ;चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के 22 अन्य न्यायाधीशों को भी भेजा है।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्ती चेलमेश्वर ने मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा को पिछले हफ्ते पत्र लिखकर हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति के मामले में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप पर सर्वोच्च न्यायालय के सभी जजों की पीठ में चर्चा करने की माँग की है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार देश के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने बुधवार (28 मार्च) तक जस्टिस चेलमेश्वर के पत्र का जवाब नहीं दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार जस्टिस चेलमेश्वर ने चीफ जस्टिस को पाँच पन्नों का पत्र लिखा है। जस्टिस चेलमेश्वर ने ये पत्र सुप्रीम कोर्ट के 22 अन्य न्यायाधीशों को भी भेजा है। सुप्रीम कोर्ट जनवरी 2018 में उस समय विवादों से घिर गया था जब सर्वोच्च अदालत के शीर्ष पाँच से चार जजों जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस बी लोकुर, जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस कूरियन जोसेफ ने चीफ जस्टिस के कामकाज के तरीके और सुप्रीम कोर्ट में मामलों को विभिन्न पीठों को सौंपने पर सवाल उठाया था। उस समय भी चारों न्यायाधीशों ने मीडिया में एक पत्र सार्वजनिक किया था जिसे उन सबने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा को भेजा था। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार जस्टिस चेलमेश्वर ने ताजा पत्र 21 मार्च को भेजा। इस पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम के सुझावों को सरकार ने अपनी सुविधा के अनुसार स्वीकार किया। पत्र में कहा गया है कि सरकार ने उन नामों की अनदेखी की जिनसे वो असहज थी और इस वजह से न्यायपालिका की आजादी प्रभावित हुई है। जस्टिस चेलमेश्वर ने पत्र में माँग की है कि इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट के सभी जस्टिस एक साथ विचार करें। सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायधीश तभी एक साथ बैठकर किसी मामले की सुनवाई करते हैं जब न्यायपालिका के कामकाज से जुड़ी कोई सार्वजनिक हित का मुद्दा होता है।

जस्टिस चेलमेश्वर एवं अन्य न्यायधीशों के उठाए गए सवाल के बाद चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट में विभिन्न पीठों को मुकदमों के आवंटन को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था करवाई थी। 

टॅग्स :जस्टिस चेलमेश्वरसुप्रीम कोर्टसुप्रीम कोर्ट संकटजस्टिस दीपक मिश्रा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?