लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी के बीच मध्य प्रदेश के जूनियर डॉक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी

By भाषा | Updated: May 29, 2021 22:19 IST

Open in App

भोपाल, 29 मई मध्य प्रदेश के लगभग 3,000 जूनियर डॉक्टरों ने राज्य सरकार से उनके और उनके परिवार के लिए मुफ्त इलाज और अन्य मांगे पूरी न होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

एमपी जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद मीणा ने शनिवार को पीटीआई -भाषा से कहा, ‘‘अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो जूनियर डॉक्टर सोमवार को काम नहीं करेंगे और मंगलवार से कोविड-19 की ड्यूटी बंद कर देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि कोविड-19 के रोगियों की सेवा करने वाले जूनियर डॉक्टर यदि संक्रमित होते हैं तो उनके लिये अलग-अलग क्षेत्रों में बिस्तर आरक्षित हों तथा ऐसे डॉक्टरों और उनके परिजनों का इलाज भी मुफ्त होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जूनियर डॉक्टरों के वेतन में वृद्धि किये जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों के करीब तीन हजार जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के सदस्य हैं।

मीणा ने बताया, ‘‘हमने छह मई को विरोध किया था। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मांगों को पूरा करने का आश्वासन देने पर कुछ घंटों बाद ही काम शुरू कर दिया था।’’

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार ने 23 दिन पहले मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था लेकिन उसके बाद से इस मामले में अब तक कुछ नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग